Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 10:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, पब्लिक प्लेस पर हैंडवॉश और सैनिटाइजर रखवाने का दिया निर्देश
    झारखंड

    कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, पब्लिक प्लेस पर हैंडवॉश और सैनिटाइजर रखवाने का दिया निर्देश

    Team JoharBy Team JoharMarch 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoaharLive Team

    • मास्क और हैंड सैनिटाइजर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की श्रेणी में सम्मिलित, ब्लैक मार्केटिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

    रांची। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने हेतु उपायुक्त राय महिमापत रे की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में डीडीसी रांची, सिविल सर्जन रांची, एसडीओ रांची भी उपस्थित थे।

    बैठक के दौरान उपायुक्त राय महिमापत रे ने सिविल सर्जन रांची को निदेश दिया गया कि जिला के सभी अस्पतालों के लिए वैधानिक आदेश जारी करने को कहा गया। उक्त आदेश में किसी भी अस्पताल में सांस से संबंधित बीमारियों को लेकर आने वाले मरीजों का निश्चित रूप से कोरोना टेस्ट करवाने का निदेश लिखित हो। साथ ही इससे संबंधित अपडेट सिविल सर्जन ऑफिस को उपलब्ध करवाएंगे। इसके साथ ही जिला के सभी स्कूलों में कोरोना से संबंधित जागरुकता बढ़ाने हेतु जिला शिक्षा अधीक्षक से सामंजस्य स्थापित कर पम्पलेट वितरण करने को कहा गया।

    इसके अतिरिक्त जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को एक पत्र निकाल कर सभी सार्वजनिक स्थानों खास कर रेस्टोरेंट, फूड आउटलेट या ऐसे स्थान जहां ज्यादा लोगों की भीड़ जमा होती हो, वहां हैंड वाश या हैंड सेनेटाइजर की व्यवस्था रखने को कहा जाए।

    इसके अतिरिक्त श्री रे ने कहा कि सिविल सर्जन कार्यालय एवं अनुमण्डल पदाधिकारी रांची के कार्यालय द्वारा एक-एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाए। जिस पर कॉल कर आम पब्लिक कोरोना से संबंधित किसी भी प्रकार के मदद के लिए कॉल कर सकें या मास्क और सैनिटाइजर के कालाबाज़ारी से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकें।

    इसके साथ ही एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले यात्रियों का रिकॉर्ड दर्ज करने एवं संदिग्ध हों तो जरूरी जांच करवाने की व्यवस्था करने का निदेश दिया।

    गौरतलब है कि उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा भारत का राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित करते हुए मास्क एवं सैनिटाइजर को आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के संबंधित श्रेणी में डाल दिया गया है। जिस पर संज्ञान लेते हुए अनुमण्डल पदाधिकारी सदर लोकेश मिश्रा ने सम्बन्धित आदेश जारी कर दिया है।

    जारी आदेशानुसार किसी भी व्यक्ति, व्यवसायी या संस्था द्वारा मास्क की जमाखोरी, वितरण या बिक्री में अनियमितता पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ़ शख़्त से शख़्त कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत 2प्लाई, 3प्लाई सर्जिकल मास्क, एन-95 मास्क एवं हैंड सैनिटाइजर की ब्लैक मार्केटिंग करते हुए पाए जाने पर संबंधित धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, रांची श्री लोकेश मिश्रा ने बैठक के दौरान उपायुक्त श्री रे को जानकारी देते हुए कहा कि, रांची में अभी तक मास्क और सैनिटाइजर की ब्लैक मार्केटिंग संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। इसके अतिरिक्त टीम बना कर इसकी जांच भी करवाई जा रही है।

    बैठक के उपरान्त श्री रे ने आम जनों से अपील करते हुए कहा कि, “अगर आवश्यक ना हो तो किसी भी प्रकार के भीड़ भाड़ वाले इलाके या पब्लिक गैदरिंग में जमा होने से बचें। इसके साथ ही कोरोना वायरस से जुड़ी किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में सदर अस्पताल रांची या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। “

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिर्भया मामले में सुप्रीम कोर्ट में मुकेश की याचिका खारिज
    Next Article भाजपा के निरंतर दबाव के कारण सरकार ने हठधर्मिता छोड़कर शिक्षण संस्थानों, मॉल पार्क, सिनेमाघरों को बंद करने का जो निर्णय लिया उसका स्वागत : प्रतुल शाहदेव

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड सरकार में दो आईएएस अधिकारियों का तबादला, राज्यपाल ने दी स्वीकृति…

    June 18, 2025
    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025
    Latest Posts

    झारखंड सरकार में दो आईएएस अधिकारियों का तबादला, राज्यपाल ने दी स्वीकृति…

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, जैमर और CCTV से होगी निगरानी…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.