Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Apr, 2026 ♦ 12:27 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पारा 40 के पार, अगले दो दिनों में और बिगड़ेंगे हालात
    झारखंड

    पारा 40 के पार, अगले दो दिनों में और बिगड़ेंगे हालात

    Team JoharBy Team JoharApril 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : पूरा राज्य गर्मी से झुलस रहा है. पाकुड़, गोड्डा और जमशेदपुर में तापमान 40 के पार पहुंच गया है. रांची में भी तापमान 35 के पार पहुंच गया है. यह पहली बार है कि अप्रैल महीने में इतनी गर्मी पड़ रही है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान में कहा गया है कि राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

    इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. यह स्थिति राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में 5 अप्रैल तक रहेगी, जिसके बाद 6 और 7 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है.

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि 4 और 5 अप्रैल को राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्से यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां के अलावा देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़. गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा और साहिबगंज में लू का असर दिखेगा. इसको लेकर विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है.

    मौसम विभाग के मुताबिक अप्रैल से जून तक झारखंड में भीषण गर्मी पड़ेगी. सभी जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है. कोल्हान में 4 और 5 अप्रैल को लू चल सकती है. इसे लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दूसरे राज्यों के मैदानी इलाकों से सटे जिलों में इसका खास असर रहेगा. इन जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है. अप्रैल में बारिश की संभावना भी कम है. इसे लेकर बुजुर्गों और बच्चों से सतर्क रहने का अनुरोध किया गया है.

    इधर, सोमवार को झारखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा. अगले सप्ताह मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है. सोमवार को जमशेदपुर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. वहीं, मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

    ये भी पढ़ें : टिकट कटने से नाराज बीजेपी सांसद अजय निषाद आज कांग्रेस में होंगे शामिल

    jharkhand johar live news Meteorological Department ranchi Summer Sunshine Weather weather forecast Weather Information गर्मी जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड धूप मौसम मौसम जानकारी मौसम पूर्वानुमान मौसम विभाग रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटिकट कटने से नाराज बीजेपी सांसद अजय निषाद आज कांग्रेस में होंगे शामिल
    Next Article एनएच-44 पर बड़ा हादसा, बस पलटने से 30 से ज्यादा यात्री घायल

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    अंधेरे में डूबेगा पुंछ, जानें क्यों 20 से 24 अप्रैल तक प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का ऐलान

    April 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    लेंसकार्ट विवाद: तिलक-शिखा हटाने के आरोपों पर कंपनी ने मांगी माफी, जारी की नई गाइडलाइन्स

    April 20, 2026
    झारखंड

    कांग्रेस को झटका, फुसरो की वार्ड पार्षद रश्मि सिंह सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा में शामिल

    April 20, 2026
    Latest Posts

    अंधेरे में डूबेगा पुंछ, जानें क्यों 20 से 24 अप्रैल तक प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का ऐलान

    April 20, 2026

    लेंसकार्ट विवाद: तिलक-शिखा हटाने के आरोपों पर कंपनी ने मांगी माफी, जारी की नई गाइडलाइन्स

    April 20, 2026

    कांग्रेस को झटका, फुसरो की वार्ड पार्षद रश्मि सिंह सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा में शामिल

    April 20, 2026

    CRPF में 9,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका

    April 20, 2026

    झारखंड राज्य ग्रेडिंग खो-खो प्रतियोगिता का फेज-2 सफलतापूर्वक संपन्न

    April 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.