Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 May, 2026 ♦ 3:43 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर : बेहतर रणनीति और प्राथमिकता के आधार पर करें सीएसआर मद का उपयोगः उपायुक्त
    झारखंड

    देवघर : बेहतर रणनीति और प्राथमिकता के आधार पर करें सीएसआर मद का उपयोगः उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharMarch 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    देवघर। उपायुक्त नैन्सी सहाय की अध्यक्षता में काॅरपोरेट सोशल रिस्पांसिविलिटी (सीएसआर) से संबंधित समीक्षा बैठक आज समाहरणालय सभागार में आयोजित की गयी। समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने सीएसआर मद के तहत किये जाने वाले कार्य हेतु गठित समिति को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिये एवं समिति के माध्यम से किये जाने वाले कार्यों के अद्यतन स्थिति की जानकारियों से अवगत हुई। इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि सीएसआर के तहत आईसीडीएस, स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा, समाज कल्याण आदि क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर रणनीति बनाकर बेहतर कार्य करें। साथ हीं उपायुक्त ने सदर अस्पताल एवं एमटीसी में सुविधाओं को और बेहतर करने हेतु सिविल सर्जन को निदेशित किया कि किन-किन समानों एवं मशीनरी उपकरणों की आवश्यकता है, उनकी सूची तैयार करायें, ताकि जिला द्वारा प्राथमिकता के आधार पर सीएसआर मद द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा।
    समीक्षा के क्रम में उपायुक्त नैन्सी सहाय ने देवघर जिला अंतर्गत सभी कस्तुरबा आवासीय विद्यालयों में सुरक्षा के दृष्ट्रिकोण से चाहरदीवारी, शिक्षा में गुणवत्ता सुधार हेतु स्मार्ट क्लास शुरू करने हेतु शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। साथ हीं इस संबंध में जल्द से जल्द प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि जिला द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की जा सके।
    इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने सीएसआर मद के तहत जिले के 36 आंगनबाड़ी केन्द्रों के आधुनिकीकरण के कार्यों की समीक्षा करते हुए समाज कल्याण पदाधिकारी को निदेशित किया कि आंगनबाड़ी के आधुनिकीकरण से संबंधित कार्य प्रगति का रिपोर्ट फोटोग्राफ्स के साथ उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध करायें। साथ ही उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निदेशित किया कि माॅडल आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिवाल लेखनी आदि का कार्य बेहतर तरीके से करायें, ताकि बच्चों को मनोरंजन के साथ ज्ञानवर्द्धन की बाते सीखने को मिले। साथ ही इन सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में आवश्यकतानुसार जो भी सामग्री उपलब्ध करायी जानी है, उसे दिनांक 22.03.2020 तक जिला ग्रामीण विकास अभीकरण में उपलब्ध करायें।
    समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सीएसआर समिति के सभी सदस्यों को निदेशित किया कि सीएसआर के तहत जिले में जो भी कार्य करायें जा रहे है, सभी को बेहतर रणनीति के तहत कराये, ताकि बेहतर कार्य हो सके। साथ हीं सभी कार्यों का उपयोगिता प्रमाण पत्र, कागजीकरण, फोटोग्राफ्स आदि उपलब्ध करायें।
    बैठक में उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल, सिविल सर्जन, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, डीपीएम एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थें।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यसभा चुनाव: बीजेपी उम्मीदवार दीपक प्रकाश ने किया नामांकन
    Next Article झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का तबादला

    Related Posts

    झारखंड

    रांची ट्रैफिक पुलिस हुई सख्त, ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न और नशे में ड्राइविंग पर होगी कार्रवाई

    May 13, 2026
    चतरा

    वाहन चेकिंग में शराब तस्करी का खुलासा, बिहार सप्लाई से पहले 96 बोतल अंग्रेजी दारू जब्त

    May 13, 2026
    गोड्डा

    पूर्व विधायक के निजी सहायक पर तलवार से ह’मला, अस्पताल में इलाज जारी

    May 13, 2026
    Latest Posts

    रांची ट्रैफिक पुलिस हुई सख्त, ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न और नशे में ड्राइविंग पर होगी कार्रवाई

    May 13, 2026

    वाहन चेकिंग में शराब तस्करी का खुलासा, बिहार सप्लाई से पहले 96 बोतल अंग्रेजी दारू जब्त

    May 13, 2026

    पूर्व विधायक के निजी सहायक पर तलवार से ह’मला, अस्पताल में इलाज जारी

    May 13, 2026

    रिम्स जमीन घोटाला : कोर्ट ने ACB से मांगी केस डायरी, अगली सुनवाई 22 मई को

    May 13, 2026

    CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

    May 13, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.