Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Jul, 2025 ♦ 12:11 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»एसीईओ ने शिवपुरी के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्देश
    झारखंड

    एसीईओ ने शिवपुरी के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्देश

    Team JoharBy Team JoharMarch 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : मतदान केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, बिजली, शौचालय, रैंप सहित दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए उपलब्ध न्यूनतम सुविधाओं का आकलन करने शुक्रवार (29 मार्च) को अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने राँची लोकसभा क्षेत्र के शिवपुरी मुहल्ला स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए चुनावी प्रक्रिया को सुगम बनाने के निमित्त उपलब्ध कराई जाने वाली  विभिन्न सुविधाओं का आकलन करते हुए न्यूनतम सुविधाओं की कमियों को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया.

    उन्होंने शिवपुरी क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों पर जाकर वहां के बीएलओ से बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप की सूची का अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने बीएलओ को आम नागरिकों की जानकारी के अभाव को दूर करने,  बीएलओ द्वारा नगर निगम के कर्मी को बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप में शामिल करने का निदेश दिया. उन्होंने सभी बीएलओ को बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप एवं वॉलेंटियर्स चयनित करने में भारत निर्वाचन आयोग के निदेशों का पूर्णतया अनुपालन करने का निदेश दिया.

    राजकीय मध्य विद्यालय नवीन आरक्षी केंद्र शिवपुरी के भौतिक निरीक्षण के क्रम में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा शौचालय को सुचारू रूप से क्रियाशील कराने का निदेश दिया गया. ट्रैफिक पुलिस स्टेशन एवं पुलिस लाईन के लिए संचालित स्वास्थ्य केंद्र के कारण विद्यालय परिसर में मतदाताओं के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है, इस हेतु उन्होंने मतदाताओं की असुविधाओं को शीघ्र दूर करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया.

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड के निदेशानुसार पूरे राज्य के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर उपलब्ध न्यूनतम सुविधाओं का आकलन करते हुए असुविधाओं को दूर किया जा रहा है. मतदान केंद्रों के भौतिक निरीक्षण के क्रम में निर्वाचन कार्य से जुड़े राँची जिले के पदाधिकारी उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें : भारत निर्वाचन आयोग के ऐप व पोर्टल के इस्तेमाल से निष्पक्ष निर्वाचन प्रबंधन हुआ सुगम : नेहा अरोड़ा

    ACEO jharkhand johar live news ranchi Shivpuri Voting Center एसएसपी एसीईओ केंद्र जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड मतदान रांची शिवपुरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत निर्वाचन आयोग के ऐप व पोर्टल के इस्तेमाल से निष्पक्ष निर्वाचन प्रबंधन हुआ सुगम : नेहा अरोड़ा
    Next Article कांग्रेस को बड़ा झटका, अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह भाजपा में शामिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल अटैक में नाम उछलने के बाद श्रीवास्तव गैंग का आया बयान, कहा- हमलोग ये गंदी हरकत नहीं करते

    July 27, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पुख्ता सबूत के आधार पर रामगढ़ पुलिस कर रही कार्रवाई : एसपी

    July 27, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    स्कॉर्पियो में बैठ कर रहे थे डकैती की प्लानिंग, तीन चढ़े पुलिस के हत्थे

    July 27, 2025
    Latest Posts

    पेट्रोल अटैक में नाम उछलने के बाद श्रीवास्तव गैंग का आया बयान, कहा- हमलोग ये गंदी हरकत नहीं करते

    July 27, 2025

    पुख्ता सबूत के आधार पर रामगढ़ पुलिस कर रही कार्रवाई : एसपी

    July 27, 2025

    स्कॉर्पियो में बैठ कर रहे थे डकैती की प्लानिंग, तीन चढ़े पुलिस के हत्थे

    July 27, 2025

    पावर ग्रिड में डकैती कर महज 1.73 लाख में बेच दिया था सामान, पुलिस ने 9 को दबोचा

    July 27, 2025

    भाषाई अस्मिता की रक्षा के लिए मंच सरकार से लगातार लगाता रहेगा गुहार : कैलाश यादव

    July 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.