Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Sep, 2025 ♦ 5:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खाता फ्रीज होने की तुलना लोकतंत्र की हत्या से करना देश का अपमान: अविनेश कुमार
    झारखंड

    खाता फ्रीज होने की तुलना लोकतंत्र की हत्या से करना देश का अपमान: अविनेश कुमार

    Team JoharBy Team JoharMarch 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता की अध्यक्षता में रविवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार मौजूद थे. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की घोटालेबाज पार्टी है. जो घोटाला पकड़े जाने पर केंद्र सरकार, भाजपा आयकर विभाग को कटघरे में खड़ा कर बच निकलने का प्रयास कर रही है. लेकिन जब अदालत में तथ्य पेश करने का अवसर आता है तो कांग्रेस पार्टी वहां अपना बचाव नहीं कर पाती है. प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आयकर विभाग द्वारा डिफॉल्टर होने पर कांग्रेस की बकाया टैक्स राशि 115 करोड़ के प्रयोग पर रोक लगायी है. बैंक एकाउंट फ्रीज नहीं किया है. उन्होंने कहा कि आयकर मामले में कांग्रेस द्वारा खाता फ्रीज होने की तुलना लोकतंत्र की हत्या से करना देश का अपमान है.

    प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस द्वारा 1 लाख 80 हजार करोड़ का कोयला घोटाला, 1 लाख 76 हजार करोड़ का 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला, 3600 करोड़ का हेलीकॉप्टर घोटाला, 70 हजार करोड़ का कॉम्नवेल्थ गेम्स घोटाला, 5 हजार करोड़ का नेशनल हेरॉल्ड घोटाला किया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद चार्टर प्लेन में घूम रहे हैं और कह रहे हैं कि कांग्रेस के पास ट्रेन में आने जाने का भी पैसा नहीं है. प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सभी प्रावधानों की जानकारी के बाद भी कांग्रेस ने 14 लाख नगद चंदा लिया और 105 करोड को टैक्स बकाया होने के बावजूद 2.5 करोड़ रूपए ही जमा कराया. प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस द्वारा उस समय प्रेस वार्ता नहीं किया गया कि हमारे साथ अन्याय हो रहा है. कहा कि कांग्रेस ने आयकर मामले में हर न्यायालय और ट्रिब्यूनल का दरवाजा खटखटाया पर हर जगह मुंहकी खानी पड़ी.

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई बैंक खाते संचालित हैं और कांग्रेस का एक से अधिक पैन कार्ड भी है. एक से अधिक पैन कार्ड होना खुद कांग्रेस के संविधान के विरूद्ध है. कहा कि देश के हर नागरिक और संस्था को सभी आयकर नियमों को मानना होगा. लेकिन राहुल गांधी और सोनिया गांधी खुद को संविधान से उपर समझते हैं. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस खाते में 1000 रूपए करोड़ की राशि और 500 करोड़ की अचल संपत्ति है. प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को देश के कानून मानने होंगे और आयकर विभाग अपना कार्य कर रहा है. कहा की आयकर विभाग की कार्रवाई से सरकार का कोई लेना देना है और कांग्रेस के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं. प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, पूर्व प्रत्याशी सह लोकसभा के सहसंयोजक रंणजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी, भाजपा नेता विजय जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी भीमसेन चौहान, जिला आईटी सेल संयोजक प्रवीण कुमार सोनू उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें: खाता फ्रिज मामले में भानु प्रताप शाही ने दी खुली चुनौती, दस्तावेज के साथ बहस करे कांग्रेस

    कांग्रेस जोहार लाइव झारखंड बीजेपी रामगढ़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेनुघाट में होली मिलन समारोह का आयोजन, विधायक लंबोदर और मुखिया नीलम हुई शामिल  
    Next Article चतरा पुलिस की अफीम को लेकर अब तक बड़ी कार्रवाई, 28 किलो अफीम जब्त व दो गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    हजारीबाग के नक्सल ऑपरेशन की गृह मंत्री अमित शाह ने की सराहना, बोले- नक्सलवाद समाप्ति की ओर

    September 15, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो में डकैती की योजना बनाते दो युवक गिरफ्तार, हथियार जब्त

    September 15, 2025
    झारखंड

    चलती बाइक की सीट के नीचे अचानक दिखा सांप, फिर क्या हुआ… जानें

    September 15, 2025
    Latest Posts

    हजारीबाग के नक्सल ऑपरेशन की गृह मंत्री अमित शाह ने की सराहना, बोले- नक्सलवाद समाप्ति की ओर

    September 15, 2025

    कबूतर भी कर सकते हैं आपको बीमार… जानिये कैसे

    September 15, 2025

    बोकारो में डकैती की योजना बनाते दो युवक गिरफ्तार, हथियार जब्त

    September 15, 2025

    चलती बाइक की सीट के नीचे अचानक दिखा सांप, फिर क्या हुआ… जानें

    September 15, 2025

    टैंकर से कुचली गई युवती ने TMH में तोड़ा दम, बिल पेमेंट को लेकर अस्पताल ने रखा शव

    September 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.