Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डीसी की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक, आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील
    झारखंड

    डीसी की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक, आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील

    Team JoharBy Team JoharMarch 23, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: होली पर्व के मद्देनजर शनिवार को रामगढ़ डीसी चंदन कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार की उपस्थिति में टाउन हॉल रामगढ़ में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी को  रमजान एवं आगामी होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई. मौके पर उपायुक्त कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की अधिसूचना जारी किए जाने के उपरांत से आदर्श आचार संहिता प्रभावी है. इसलिए पर्व के दौरान भी इस बात का पूरा ध्यान रखा जाना बेहद जरूरी है कि पर्व के दौरान आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का किसी भी तरह से कोई उल्लंघन ना हो. उपायुक्त ने सभी से आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की. उपायुक्त ने कहा कि अगर पर्व के दौरान किसी भी क्षेत्र में कोई भी अफवाह सामने आती है अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने संबंधित कोई मामला सामने आता है तो इसकी जानकारी त्वरित रूप से जिला नियंत्रण कक्ष की दूरभाष संख्या 06553-222005 पर दी जाए. उपायुक्त ने कहा कि रामगढ़ जिला प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके से पर्व संपन्न कराने को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं.

    बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर संयुक्त जिला आदेश के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त किए गए दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल के जवानों को अपने क्षेत्र में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने एवं शांतिपूर्ण तरीके से पर्व संपन्न कराने को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर असामाजिक तत्वों द्वारा पर्व के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश की जाएगी तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्र में हर गतिविधि पर नजर रखने एवं कोई भी मामला सामने आने पर त्वरित इसकी जानकारी जिला प्रशासन को देने की अपील की. पुलिस अधीक्षक के द्वारा पर्व के दौरान वाहन जांच अभियान अथवा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले पर किए जाने वाले कार्रवाई को लेकर भी सभी को जानकारी दी गई.

    बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी आशीष गंगवार के द्वारा शांति समिति के सदस्यों को लोकसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर प्रभावी आदर्श आचार संहिता, धारा 144 के विभिन्न प्रावधानों आदि की जानकारी दी गई वहीं उनके द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से पर्व संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की भी जानकारी दी गई. उन्होंने बताया की रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक डीजे के प्रयोग पर पूर्णत: प्रतिबंध है एवं इस दौरान किसी भी तरह की अवमानना होने पर संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब हो कि पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा संयुक्त जिला आदेश के माध्यम से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 61 स्थलों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल के जवानों, प्रत्येक प्रखंड के लिए तीन पालियों में गस्ती दंडाधिकारियों एवं जिला नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

    ये भी पढ़ें: कल्पना सोरेन ने केजरीवाल की पत्नी से फोन पर की बातचीत, कहा- झारखंड उनके साथ खड़ा है

    Johar Live उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार एसपी डॉ विमल कुमार जोहार लाइव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार, दो बाइक बरामद
    Next Article तेनुघाट प्रेस क्लब में मिलन समारोह का आयोजन, होली, रमजान और चुनाव की दी गई शुभकामनाएं

    Related Posts

    क्राइम

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026
    Latest Posts

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.