Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»रामगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार, दो बाइक बरामद
    क्राइम

    रामगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार, दो बाइक बरामद

    Team JoharBy Team JoharMarch 23, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: जिले के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र से चोरी हुई दो मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद कर लिया है. वहीं पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है. इसकी जानकारी पुलिस द्वारा बयान जारी कर दिया गया है. रामगढ़ जिला के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के टाटा हॉस्पिटल के निकट से एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और मुकुंदबेड़ा स्थित क्वार्टर से एक ग्लैमर मोटरसाइकिल की चोरी पिछले दिनों हुई थी. इस संबंध में वेस्ट बोकारो मांडू में प्राथमिक की दर्ज की गई थी. इसपर रामगढ़ एसपी डॉ विमल कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरों को पकड़ने और मोटरसाइकिल बरामद करने के लिए एक टीम का गठन किया. पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम ने मोटरसाइकिल बरामद करने के लिए लगातार छापेमारी शुरू की.

    इस बीच एसपी डॉ विमल कुमार को गुप्त सूचना मिली और उनके बताए जाने के बाद 24 वर्षीय सुभाष कुमार यादव पिता वासुदेव यादव मयूरहंड चतरा के रहने वाले को गिरफ्तार किया गया. वर्तमान में सुभाष यादव वेस्ट बोकारो मांडू में ही रहा करता था. पुलिस द्वारा गिरफ्तार सुभाष यादव से लगातार पूछताछ किए जाने के बाद उसने चोरी में संलिप्त होने की बात स्वीकार कर ली. अभियुक्त के बताए स्थान पर छापेमारी कर चोरी गए. दोनों बाइक को बरामद कर लिया. वहीं पुलिस ने गिरफ्तार सुभाष यादव को जेल भेज दिया है. बताया गया कि छापेमारी में रामगढ़ पुलिस ने स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल नंबर जेएच02इ0132 और ग्लैमर मोटरसाइकिल नंबर जेएच21के5238 को बरामद कर लिया है. छापेमारी दल में पुलिस अधिकारी सदानंद कुमार, संजय बेदिया, रंजीत कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

    ये भी पढ़ें: रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के साथ उप प्रशासक ने की बैठक, मताधिकार का प्रयोग करने के लिए किया जागरूक

    Johar Live चोर जोहार लाइव रामगढ़ वेस्ट बोकारो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचोरी के मामले का रजरप्पा पुलिस ने किया खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार
    Next Article डीसी की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक, आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील

    Related Posts

    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘अंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘अंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.