Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हजारीबाग में इलेक्शन फूड फेस्टिवल का आयोजन, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार हुए शामिल  
    झारखंड

    हजारीबाग में इलेक्शन फूड फेस्टिवल का आयोजन, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार हुए शामिल  

    Team JoharBy Team JoharMarch 22, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में जनभागीदारी बढ़ चढ़ कर हो इसे लेकर जिला प्रशासन, हजारीबाग द्वारा स्वीप कोषांग के माध्यम से इलेक्शन फूड फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया गया. इन गतिविधियों द्वारा मतदाताओं के बीच मतदान के महत्व और उनके अधिकारों की जानकारी दी गईं.  22 मार्च को आयोजित हुए  स्वीप कार्यक्रम के अंर्तगत इलेक्शन फ़ूड फेस्टिवल के आयोजन के मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार, विशिष्ठ अतिथि जिला निर्वाचन पदाधिकारी नैंसी सहाय,आईजी बीएसएफ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया. इस कार्यक्रम की पूरी रुप रेखा इलेक्शन इन इंडिया थीम पर आधारित थी.

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रवि कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव कई कारणों से महत्वपूर्ण है. चुनाव का पर्व देश का गर्व को फेस्टिव मोड में मनाना है. मतदान सुगम और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो यही सोच के साथ हम सब बढ़ रहे है. शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पूरे राज्य से लगभग 4 लाख लोगों की प्रतिनियुक्ति की गईं है. उन्होंने कहा इस चुनाव में 29521 मतदान केन्द्रों में निर्धारित समय में एक साथ वोट डाले जायेंगे. मेरी सबों से अपील है की मतदान के दिन एक एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ मताधिकार का प्रयोग करें.

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी उपायुक्त नैंसी सहाय ने कहा कि शांतिपूर्ण,भयमुक्त और समावेशी चुनाव में सबकी भागीदारी हो यही सोच की साथ जिला स्तर पर कई गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है. इसी कड़ी में आज हम सब स्वीप कार्यक्रम अंर्तगत कर्जन मैदान में आयोजित इलेक्शन फूड फेस्टिवल में शामिल हुए है. उन्होंने उपस्थित सभी आगंतुको से अपील करते हुए कहा मतदान के दिन को छुट्टी का दिन न समझे बल्कि 20 मई के दिन एक एक व्यक्ति अपने घरों से निकल कर मतदान अवश्य करें.

    शहरी मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने एवं शमावेशी चुनावी प्रक्रिया में उत्साहवर्धन के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें यही उद्देश्य के साथ यह कार्यक्रम आयोजित हुआ.

    क्या हुआ आयोजन

    इस फूड फेस्टिवल को पूरी तरह से इलेक्शन के थीम पर आधारित रखा गया था,जिसके अंर्तगत विभिन्न आकर्षक कार्यक्रमों को शामिल किया गया है. मसलन रॉक बैंड शो, ग्रुप डांस, फैशन शो, मिमिक्री शो, फोक डांस, फ्यूजन म्यूजिक, पेंटिंग प्रदर्शनी, कविता प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक एवं स्वादिष्ट झारखंडी पकवान का लुत्फ शामिल है. इस फ़ूड फेस्टिवल में 33 अलग अलग प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे. इस पूरे आयोजन में स्थानीय कलाकार,विद्यार्थी और युवा प्रतिभागी थे जिन्होंने इलेक्शन आधारित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी l

    वोटर हेल्प लाईन ऐप डाउनलोड करने पर एंट्री का था प्रावधान

    वैसे नागरिक जो इस कार्यक्रम में शामिल होना चाह रहे थे उन्हे वोटर हेल्प लाइन एप्प  डाउनलोड करने पर एंट्री दी गईं. साथ वोट करेगा हजारीबाग का स्टीकर भी वितरित किया गया. पूरे कार्यक्रम के सफल संचालन में उप निर्वाचन अधिकारी मां देव प्रिया,स्वीप कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा, स्वीप नोडल पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क अधिकारी रोहित कुमार व अन्य की महत्वपुर्ण भूमिका रही.

    Chief Electoral Officer Election Food Festival Hazaribagh jharkhand johar live news K Ravi Kumar इलेक्शन फूड फेस्टिवल के रवि कुमार जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद कला भवन में मनाई गई होली, विधायक ने दी बधाई  
    Next Article धनबाद में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई,180 लीटर अवैध शराब जब्त, बोतल व स्पिरिट समेत कई सामान बरामद

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026
    झारखंड

    मोरहाबादी में 29 अक्टूबर से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, 300 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे

    October 27, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.