Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»होली, सरहुल व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
    झारखंड

    होली, सरहुल व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

    Team JoharBy Team JoharMarch 22, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़ : शुक्रवार को पतरातू थाना में होली, सरहुल एवं ईद को लेकर एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. जिसमें पतरातू क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. सभा को पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र राम, बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता एवं अंचलाधिकारी अमित भगत तथा इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह के साथ पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार ने अपनी ओर से कई दिशा निर्देश दिए, जो सरकार की ओर से लागू किए गए हैं.

    मौके पर एसडीपीओ वीरेंद्र राम ने कहा कि आने वाले इन तीनों महापर्वों के दौरान क्षेत्र के सभी लोगों को अपने क्षेत्र की शांति व्यवस्था को बनाए रखने की आवश्यकता है. किसी के भी ओर से यदि कोई अप्रिय घटना को अंजाम देने की सूचना मिलती है तो तो फिर वह व्यक्ति किस पार्टी का है, किस ओहदे पर है या उन्हें किन का संरक्षण प्राप्त है, यह सोचे बगैर उन पर कानूनी कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी.

    वहीं अंचल अधिकारी ने कहा कि हमारी पैनी नजर सोशल मीडिया पर भी रहेगी. वैसे लोग जो सोशल मीडिया पर कोई ऐसी पोस्ट करें जिससे अराजकता फैल सकती है, उन पर अविलंब कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं पतरातु प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र आपका है और आप सभी  लोग एक दूसरे के भाई बंधु हैं. ऐसे में कोई ऐसा कार्य न करें जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़े. बस अपने त्योहारों को बड़े प्यार और शांतिपूर्वक बीताएँ  जिससे कानून व्यवस्था भी बनी रहे और हमें किसी भी व्यक्ति के प्रति कोई कानूनी कार्रवाई करने की जरूरत ना पड़े.

    इस मौके पर पतरातू थाना के एएसआई प्रदीप कुमार रजक, मुखिया किशोर कुमार महतो, रीझन देवी, मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र झा, राहुल रंजन, पंचम मुंडा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुजीत पटेल, पंसस प्रतिनिधि देवंती देवी, निर्मल जैन, रंजीत बेदीया, वारिस खान, कयूम अंसारी, अब्दुल हामिद अंसारी, शौकत खान, मोहम्मद अशरफ अंसारी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे. सभी ने एकमत होकर यह आश्वासन दिया कि हम सभी एक दूसरे के भाई बंधु हैं तथा हमारी ओर से क्षेत्र में कोई भी ऐसी घटना नहीं घटेगी जिससे हमारे क्षेत्र का माहौल गमगीन हो.

    jharkhand johar live news meeting Patratu Police Station peace committee Ramgarh जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड पतरातू थाना बैठक रामगढ़ शांति समिति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअरविंद केजरीवाल भेजे गए 28 मार्च तक ED की रिमांड में
    Next Article धनबाद कोर्ट कैंपस में होली मिलन समारोह, अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को दी शुभकामनाएं

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.