Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर, विद्वेष फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : उपायुक्त
    झारखंड

    सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर, विद्वेष फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharMarch 22, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर शुक्रवार को केंद्रीय शांति समिति की बैठक जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, जामताड़ा में आयोजित की गई. बैठक को संबोधित करते उपायुक्त ने कहा कि जामताड़ा जिले में सभी पर्व त्योहार हमेशा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया है. ऐसे में जिलेवासी आगामी होली पर्व भी हर्षोल्लास के साथ सादगी और संयमपूर्वक से मनाएं. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है. ऐसे में इस बात का पूरा ख्याल रखना है कि किसी भी हाल में आचार संहिता का उल्लंघन ना हो.

    उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर बिना तथ्यों को जाने और बिना सत्यापन के किसी प्रकार का पोस्ट नहीं करना है. जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि पर पैनी नजर रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के ग्रुप के एडमिन भी सक्रिय रहे, कोई भी बिना तथ्य के संदेश का आदान प्रदान ना करें, साथ ही आचार संहिता का भी उलंघन नहीं हो अन्यथा आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर एडमिन पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी.

    उन्होंने शांतिपूर्ण और सोहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की है. होली पर जबरन किसी को रंग नहीं लगाएं. माता पिता एवं अभिभावक अपने बच्चो पर नजर रखें. किसी प्रकार की सुचना होने पर तुरंत बताएं. होली में शराब पीकर हुडदंग करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने कहा कि होली के दिन जिले भर में ड्राई डे रहेगा और शराब के बिक्री पर रोक रहेगी. उन्होंने कहा कि डीजे आदि पर रोक रहेगा, भड़काऊ एवं अश्लील गाना बजाने वालों पर कड़ी करवाई कि जाएगी.

    इसके अलावा क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया जायेगा, रैश ड्राइविंग के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस मौके पर उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता ओम प्रकाश मंडल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लांगुरी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे.

    Deputy Commissioner Jamtara jharkhand johar live news meeting उपायुक्त जामताड़ा जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड बैठक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोस चुनाव: पुलिस महानिरीक्षक अभियान ने की बैठक, अवैध रूप से ले जा रहे कैश पर नजर रखने का निर्देश
    Next Article चोरी के केबल खपाने की थी योजना, पुलिस ने किया बरामद, पिकअप वैन जब्त    

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.