रांची : राजधानी रांची के नामकुम से छिनतई की एक घटना सामने आयी है. जानकारी के मुताबिक, घटना नामकुम क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप के संचालक के साथ हुई है. जिसमें अपराधियों ने पेट्रोल पंप के संचालक से लगभग 1.70 लाख की छिनतई की है. नामकुम थाना क्षेत्र के रामपुर धर्मकांटा के पास अपराधियों ने छिनतई की इस घटना को अंजाम दिया है. बताया गया कि अपराधी बाइक पर सवार होकर आए थे. मौका पाकर बाइक सवार अपराधियों ने पेट्रोल पंप के संचालक से पैसे से भरी थैली छीन कर फरार हो गए. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
नामकुम में पेट्रोल पंप के संचालक से लाखों की छिनतई, जांच में जुटी पुलिस

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleरांची का बदला मौसम का मिजाज, गर्जन के साथ तेज बारिश, लुढ़का पारा
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

