Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 2:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मालखाना के चक्कर में बुरे फंसे इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल, आईजी ने किया सस्पेंड
    झारखंड

    मालखाना के चक्कर में बुरे फंसे इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल, आईजी ने किया सस्पेंड

    Team JoharBy Team JoharFebruary 26, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांचीः आईजी नवीन कुमार सिंह ने कोतवाली थाने के पूर्व थानेदार श्यामानंद मंडल को निलंबित कर दिया है। मालखाना के चार्ज को लेकर आईजी ने पूर्व थानेदार पर यह कार्रवाई की है। पिछले दस सालों से रिटायर्ड दारोगा कोतवाली थाना मालखाना का चार्ज संभाल रहे हैं।

    रांची के कोतवाली थाना मालखाना लंबे समय से विवादों में रहा है। इस थाने के मालखाने का चार्ज लेना कोई नहीं चाहता। मालखाने का चार्ज पिछले दस सालों से रिटायर्ड दारोगा के पास है, जो रिटायरमेंट के पांच साल बाद भी हर दिन ड्यूटी के लिए थाना पहुंचते हैं। पूरे दिन ड्यूटी करते हैं, जबकि वे जून 2015 में रिटायर हो चुके हैं। इसकी जानकारी आईजी मानवाधिकार नवीन कुमार सिंह को मिली, तो कोतवाली थाना के तत्कालीन थानेदार श्यामानंद मंडल सस्पेंड कर दिया। मंडल फिलहाल गुमला जिले के चैनपुर सर्किल इंस्पेक्टर के रूप में पोस्टेड थे। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलाने का आदेश भी दिया गया है।

    दरअसल, थाने के मालखाने का चार्ज रिटायर्ड दारोगा रामबाबू शर्मा के चार्ज में था। उन्हें सेवा में रहते हुए वर्ष 2010 में ही मालखाने का चार्ज दिया गया था। उन्हें कोतवाली में पोस्टेड एएसआई राम राज सिंह ने चार्ज दिया था। इनके बाद जो भी थानेदार आए, उनसे मालखाने का चार्ज लेने की जहमत नहीं उठाई। तब से लेकर आज तक कोतवाली का मालखाना रामबाबू शर्मा के ही जिम्मे रहा।

    बीते सोमवार को आईजी नवीन कुमार सिंह कोतवाली डीएसपी कार्यालय में समीक्षा करने पहुंचे थे। इसबीच आईजी कोतवाली डीएसपी कार्यालय से सटे मालखाना घुस गए। वहां घुसने पर देखा कि रिटायर्ड दारोगा रामबाबू शर्मा बैठे हैं। इसपर आईजी ने रिटायर्ड दारोगा से पूछ लिया कि यहां, तुम क्या कर रहे हो। इसपर रामबाबू ने बताया कि मालखाने का चार्ज उन्हीं के जिम्मे है। उनसे कोई चार्ज नहीं ले रहा है। इसके बाद आईजी ने मालखाने की पूरी फाइल मंगवाई। जिसमें उन्होंने देखा कि कोतवाली के तत्कालीन थानेदार ने मालखाना का चार्ज लेने और वर्तमान थानेदार को चार्ज नहीं देने के बावजूद एनओसी देकर गुमला में ज्वाइन कर लिया। यह लापरवाही पकड़ में आने के बाद आईजी ने थानेदार को सस्पेंड करने का आदेश दिया।

    रिटायर्ड दारोगा रामबाबू शर्मा ने बताया कि मालखाने का चार्ज लेने के लिए सिटी एसपी, डीआईजी, आईजी को चार-पत्राचार कर चुके हैं लेकिन उनसे कोई मालखाने का चार्ज नहीं लेना चाहता। उनके चार्ज में देने के समय तत्कालीन थानेदार अनिल शंकर थे। उनके जाने के बाद कई थानेदार बदले लेकिन चार्ज नहीं लिया। निलंबन के आदेश में यह भी लिखा गया है कि पूर्व कोतवाली थानेदार श्यामानंद मंडल निलंबन की अवधि में ही मालखाना का प्रभार सेवा निवृत पुलिस अवर निरीक्षक रामबाबू से प्राप्त कर, वर्तमान थाना प्रभारी कोतवाली बृज कुमार को देने तक कोतवाली थाना रांची में रहेंगे और मालखाना का प्रभार आदान-प्रदान होने के बाद ही पुलिस केंद्र गुमला जाएंगे।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधधक उठी दिल्ली, 13 की मौत, कर्फ्यू जैसे हालात के बाद देखते ही गोली मारने के आदेश
    Next Article बिहार : खगड़िया में बोरवेल में गिरी बच्ची, मौत

    Related Posts

    झारखंड

    आज 5 घंटे देरी से चलेगी रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में विवाहिता की गला रेतकर ह’त्या, 9 साल पहले की थी लव मैरेज

    August 2, 2025
    झारखंड

    रांची स्मार्ट सिटी में बनेंगे इको, कम्युनिटी और रिक्रिएशनल पार्क, 30 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

    August 2, 2025
    Latest Posts

    बिहार के रेलवे स्टेशनों पर बढ़ेगी सुविधा, ATVM से टिकट लेना होगा आसान

    August 2, 2025

    आज 5 घंटे देरी से चलेगी रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

    August 2, 2025

    चांदी के गहनों को चमकाने के आसान घरेलू नुस्खे

    August 2, 2025

    अब Gmail से हजारों ईमेल्स करें एकसाथ डिलीट, जानिए सबसे आसान तरीका

    August 2, 2025

    सीएम नीतीश कुमार ने किया 300 करोड़ की नाला परियोजनाओं का शिलान्यास

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.