Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पांच पुलिसकर्मियों की हत्या में सबसे बड़ा खुलासा, अनल ने रची थी साजिश, चार माओवादी गिरफ्तार
    झारखंड

    पांच पुलिसकर्मियों की हत्या में सबसे बड़ा खुलासा, अनल ने रची थी साजिश, चार माओवादी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 20, 2019Updated:July 21, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। सरायकेला के तिरूल्डीह के कुकड़ू बाजार में पांच पुलिसकर्मियों की हत्या कि साजिश अनल उर्फ रमेश ने रची थी। वहीं हत्याकांड को महाराज प्रमाणिक के दस्ते ने अंजाम दिया था। सरायकेला पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने में शामिल रहे माओवादी सुनील टुडू बुधराम मार्डी, श्रीराम मांझी और रामू लोहरा को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है। माओवादियों के पास से लोकसभा चुनाव 2019 के बहिष्कार संबंधित बुकलेट के साथ साथ शहीद आरक्षी युधिष्ठिर मलुआ का मोबाइल और सिम कार्ड भी बरामद किया गया है। घटना के संबंध में सरायकेला एसपी कार्तिके एस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सुनील टुडू की गिरफ्तारी इचागढ़ ब्लॉक के पास से की गई। सुनील ने पूछताछ में बताया कि पुलिसकर्मियों की हत्या की योजना रमेश उर्फ अनल ने बनाई थी । घटना को अंजाम देने में महाराज प्रमाणिक, अमित मुंडा, अतुल, टीपू, बुधराम मार्डी, रामु उर्फ राम नरेश लोहार, श्रीराम मांझी और दस्ता के सदस्य शामिल थे । सुनील टुडू की निशानदेही पर पुलिस ने बुधराम मार्डी को पाटपुर नहर रोड के पास से गिरफ्तार किया, जबकि श्रीराम मांझी और रामू लोहरा को घातदुलमी हेसा कोचा रोड से गिरफ्तार किया गया।
    साप्ताहिक बाजार में हुई थी रेकी, अरहंजा में बनी थी योजना
    14 जून को घटना को अंजाम देने के पहले अरहान जा के जंगल में 13 जून को माओवादियों की बैठक हुई थी इससे पहले अनल और महाराज प्रमाणिक ने कुकुडू हाट बाजार की रेकी भी की थी । अनल ने योजना बनाई थी कि 7 मोटरसाइकिल पर 3-3 लोग बाजार जाएंगे। अनल ने महाराज , अमित , अतुल के नेतृत्व में छोटी छोटी टीम बनाई थी। अनल ने एनएच 33 समेत अन्य पुलिस पोस्ट की निगरानी के लिए भी टीम बनाई थी। रामू चौका चौक, श्रीराम रड़गांव के पास, टीपू बिजयगिरी चौक के पास सीआरपीएफ कैम्प के पास निगरानी में लगे थे।
    कैसे दिया घटना को अंजाम
    14 जून को माओवादी दस्ता मोटरसाइकिल से अरहंजा से निकला। बाजार में ही उग्रवादियों ने धारदार हथियार खरीदी।शाम में पुलिस जब दुकान के पास कोल्डड्रिंक पी रहे थे। तभी उग्रवादियों ने पीछे से हमला कर दिया। हमला कर पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने के बाद पुलिस की गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया गया। माओवादी इसके बाद पुरनाडीह मोड़ होते हुए लेपाटांड फुटबॉल मैदान पहुंचे।

    डीआईजी कोल्हान; कुलदीप द्विवेदी

    माओवादियों के खात्मे तक चलेगा अभियान- कुलदीप द्विवेदी, कोल्हान डीआईजी
    पांच पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल चार माओवादियों की गिरफ्तारी बड़ी सफलता है। घटना को अंजाम देने वाले सारे माओवादी जब तक गिरफ्तार नहीं होने अभियान जारी रहेगा। माओवादियों के खिलाफ समूचे इलाके में अभी भी बड़ा अभियान चल रहा है।

    झारखंड माओवादी सरायकेला हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखतरनाक साजिश- ड्रोन का इस्तेमाल कर सुरक्षाबलों की रेकी कर रहे माओवादी
    Next Article आतंकी संगठन जेएमबी के 104 संदिग्ध चिन्हित, एनआईए के आईजी इंटेलीजेंस ने भेजी चिट्टी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.