Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आज मौसम रहेगा साफ, 13 को छाए रहेंगे बादल
    झारखंड

    आज मौसम रहेगा साफ, 13 को छाए रहेंगे बादल

    Team JoharBy Team JoharMarch 11, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : मार्च के महीने में भी लोग मौसम के उतार चढ़ाव के कारण परेशान हैं. पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में कभी बारिश हो जा रही है, तो कभी बादल छा जा रहे हैं. आसमान साफ होने पर अधिकतम व न्यूनतम तापमान का अंतर काफी अधिक हो जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है. 13 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा. इससे बादल छाये रहेंगे. 16 मार्च को बारिश हो सकती है. राज्य के मध्य हिस्से में भी बारिश का अनुमान है.

    मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि आसमान साफ होने पर अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तरी भारत में अब भी बर्फबारी हो रही है. इसका असर मौसम पर पड़ रहा है. दिन का तापमान और बढ़ना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. सुबह में तेज धूप हो रही है, लेकिन हवा में अब भी ठंडक महसूस हो रही है. जैसे ही उत्तर भारत में बर्फबारी बंद होगी, ठंड का एहसास कम होने लगेगा.

    रविवार को रांची में अधिकतम व न्यूनतम तापमान का अंतर 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. न्यूनतम तापमान 13.3 तथा अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. धूप खिलने के बाद तापमान बढ़ जा रहा है. वहीं, शाम ढलने के बाद तापमान गिर जा रहा है. इस कारण रात और सुबह के समय लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है. इसी तरह की स्थिति राज्य के अन्य जिलों की भी है. आज राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

     

    jharkhand johar live news Meteorological Center Meteorological Department Meteorologist rain ranchi Storm water Weather weather forecast Weather Information आंधी जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड पानी बारिश मौसम मौसम जानकारी मौसम पूर्वानुमान मौसम विज्ञान केंद्र मौसम विज्ञानी मौसम विभाग रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबुढ़मू में माहौल बिगाड़ने का प्रयास, तीन मंदिर की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त
    Next Article चलते ट्रक के कंटेनर में लगी आग, ड्राइवर की सूझबुझ से बड़ा हादसा टला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    Latest Posts

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.