Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 12:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»आशा लकड़ा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य नियुक्त
    झारखंड

    आशा लकड़ा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य नियुक्त

    Team JoharBy Team JoharMarch 9, 2024Updated:March 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री व रांची की पूर्व मेयर आशा लकड़ा को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है. इसके बाद आशा लकड़ा ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि केंद्र सरकार, केंद्रीय नेतृत्व व अभिभावकों का हार्दिक आभार और साधुवाद. मैं आप सभी के उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी. आने वाले समय में भी आप सभी के मार्गदर्शन की अपेक्षा रखती हूं.

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अनुशंसा के बाद मिनिस्ट्री ऑफ ट्राइबल अफेयर्स के एनसीएसटी सेक्शन की ओर से शनिवार को इस संबंध में पद जारी किया. यह पद केंद्रीय राज्य मंत्री के समकक्ष है. वर्तमान में डा आशा लकड़ा भाजपा पश्चिम बंगाल की सह प्रभारी हैं. झारखंड में सशक्त आदिवासी महिला के रूप में उभरी डा. आशा लकड़ा के कार्यक्षेत्र व आम लोगों के बीच उनकी अलग पहचान को लेकर केंद्रीय भाजपा कमेटी ने उन्हें राष्ट्रीय कमेटी में राष्ट्रीय मंत्री पद की जिम्मेदारी दी. 2022 में उन्हें देश के कई राज्यों में चुनावी रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसमें उन्होंने अपनी सक्रियता दिखाई थी. छत्तीसगढ़, असम, पश्चिम बंगाल व गोवा में विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपनी सूझबूझ व राजनीतिक परिपक्वता से भाजपा को बढ़त दिलाई. अब केंद्र सरकार ने उन्हें नई जिम्मेदारी दी है. झारखंड में आदिवासियों के शोषण के विरुद्ध उन्होंने मुखर होकर राज्य सरकार के समक्ष अपनी बातें रखीं, जिस पर सरकार खामोश रही. आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार, मानसिक उत्पीड़न, दुष्कर्म आदि से संबंधित मामलों में भी उन्होंने अपनी आवाज बुलंद की. उन्होंने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है. सच्ची लगन, मेहनत व ईमानदारी से किए गए काम का ही प्रतिफल है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी. इसके बाद नई-नई जिम्मेदारी मिली, जिसे अपना कर्तव्य मानकर आगे बढ़ी. अब इस नई जिम्मेदारी को भी बेहतर ढंग से पूरा करने का प्रयास करूंगी.

    इसे भी पढ़ें: प्राथमिक विद्यालयों में जनजातीय भाषा की पढ़ाई शुरू करने का सीएम ने दिया आदेश

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्राथमिक विद्यालयों में जनजातीय भाषा की पढ़ाई शुरू करने का सीएम ने दिया आदेश
    Next Article बीजेपी ने डॉ प्रदीप वर्मा को बनाया झारखंड राज्यसभा का उम्मीदवार

    Related Posts

    झारखंड

    तेज बारिश में स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचा चालक

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    रेलवे ट्रैक पर मिली ये डे’ड बॉडी किसकी…

    June 18, 2025
    खेल

    अर्जेंटीना से पिछले मैच का बदला लेने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

    June 18, 2025
    Latest Posts

    CM नीतीश कुमार ने किया राजेंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास

    June 18, 2025

    जवान लड़के को पीट-पीटकर उतारा मौ’त के घाट, पुरानी रंजिश की आशंका

    June 18, 2025

    तेज बारिश में स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचा चालक

    June 18, 2025

    रेलवे ट्रैक पर मिली ये डे’ड बॉडी किसकी…

    June 18, 2025

    अर्जेंटीना से पिछले मैच का बदला लेने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.