Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर बोले- देश में बेरोजगारी चिंता का विषय
    झारखंड

    कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर बोले- देश में बेरोजगारी चिंता का विषय

    Team JoharBy Team JoharMarch 8, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कांग्रेस भवन में शुक्रवार 8 मार्च को मोदी सरकार पर निशाना साधा. साथ ही बेरोजगारी को चिंतनीय मुद्दा बताया. उन्होंने कहा कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सत्ता आती है तो हमारे नेता राहुल गांधी जी ने देश में रोजगार उत्पन्न करने और रोजगार की गारंटी देने के लिए ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत बांसवाड़ा राजस्थान में आयोजित रैली में कई घोषणाएं की हैं. जिसके तहत पारदर्शी जॉब कैलेंडर के साथ केंद्र सरकार में 30 लाख पद सृजित किए जाएंगे. वर्तमान में केंद्र सरकार में 10 लाख पद खाली हैं तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्मी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भी पद खाली हैं. इसके अलावा भी हम नई नौकरियां सृजित करेंगे. जिसे हम चुनावी घोषणा पत्र में रेखांकित करेंगे.

    ये है राहुल गांधी की घोषणाएं : 

    पहली नौकरी पक्की

    25 वर्ष तक के प्रत्येक स्नातक एवं डिप्लोमा धारी को अप्रेंटिसशिप के अधिकार के तहत निजी एवं सार्वजनिक कंपनियों में प्रत्येक वर्ष एक लाख रुपए पारिश्रमिक भत्ता दिया जाएगा.

    पेपर लीक से मुक्ति

    एक सर्वे के अनुसार देश के 15 राज्यों में 41 पेपर लीक पिछले 5 वर्षों के दौरान हुए हैं. जिससे 1.5 करोड़ (डेढ़  करोड़) आवेदकों का भविष्य बर्बाद कर दिया है. पेपर लीक से मुक्ति के लिए सख्त कानून बनाने के साथ-साथ भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शी बनाया जाएगा. इसके लिए हमने झारखंड में भी कानून बनाया है.

    गिग इकोनॉमी में सामाजिक सुरक्षा

    गिग इकोनामी के तहत गिग वर्कर्स को बेहतर कार्य प्रणाली एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु नया कानून बनाया जाएगा. एनसीईएआर के द डाटा के अनुसार 2019 से 2022 के बीच गिग वर्कर्स अन्य श्रमिकों की तुलना में कम कमाते हैं. कांग्रेस ने राजस्थान में गिग वर्कर्स के लिए 2023 में जो कानून पारित किया है उसे लागू करेंगे. कांग्रेस ने कर्नाटक में 2 लाख का जीवन बीमा एवं 2 लाख का दुर्घटना बीमा का प्रस्ताव पास किया है. कांग्रेस ने तेलंगाना में राजीव आरोग्यश्री योजना के तहत 5 लाख तक का दुर्घटना बीमा एवं 10 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा का वादा किया है जिसे पूरा करेंगे.

    युवा रोशनी

    इसके तहत 5000 करोड़ का कॉरपस फंड बनाया जाएगा ताकि जिला स्तर पर देश के सभी जिलों में 5 वर्षों में 40 वर्ष तक की उम्र के युवाओं को नए उद्यम प्रारंभ करने के लिए सहायता प्रदान किया जा सके.

    ये रहे मौजूद

    महासचिव सह संगठन प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो, प्रदेश मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, प्रवक्ता सोनाल शांति, सेवा दल की मुख्य संगठक नेली नाथन.

    Bjp Congress jharkhand johar live news Modi Narendra modi PM modi Rajesh Thakur ranchi State President कांग्रेस जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड नरेंद्र मोदी पीएम मोदी प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी मोदी रांची राजेश ठाकुर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसर्कुलर रोड में खुला चाय सुट्टा बार का नया आउटलेट
    Next Article सीसीएल ने 16 महिला कर्मचारियों सहित अन्य अचीवर्स को उत्कृष्ट योगदान के लिए किया सम्मानित

    Related Posts

    क्राइम

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    Latest Posts

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.