Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»सदर अस्पताल रांची में पहली बार TEP विधि से हर्निया का ऑपरेशन
    झारखंड

    सदर अस्पताल रांची में पहली बार TEP विधि से हर्निया का ऑपरेशन

    Team JoharBy Team JoharMarch 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : सदर अस्पताल रांची में पहली बार TEP विधि से हर्निया का ऑपरेशन किया गया है. इसके बाद मार्च महीने की शुरुआत में सर्जरी विभाग ने एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है. टेप विधि (Totally Extra Peritoneal ) द्वारा इंगुइनल हर्निया का ऑपरेशन किया गया. ऐसा माना जा रहा है कि झारखंड के किसी भी सदर अस्पताल में यह पहली बार इस तकनीक से आपरेशन किया गया है. इस विधि में बिना पेट के अंदर ग‌ए, पेट की दीवार की परतों के बीच जगह बनाकर, हर्निया की थैली को छुड़ा कर उसे काट कर बांध देते है. इसके बाद ‌‌प्रोलिन जाली बिछा दी जाती है.

    ब्लीडिंग की कम संभावना

    डॉ अजीत ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया तीन अत्यंत छोटे छेदों के‌ द्वारा की गई. इस विधि के अनेक फायदे हैं. जैसे कि आपरेशन के बाद ब्लीडिंग नहीं के बराबर होता है. दर्द बहुत कम होता है. इसके अलावा मरीज अपने दिनचर्या में बहुत जल्द (2-3दिनों में) वापस लौट जाते हैं. इतना ही नहीं चीरा का कोई दाग नहीं रहता है. दोबारा हर्निया होने का खतरा बहुत कम होता है. अत्याधुनिक लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के लिए हाई स्किल की जरूरत होती हैं. उन्होंने बताया कि आम तौर पर निजी और कारपोरेट अस्पतालों में संपन्न मरीज ही इसे करवाते हैं. अमूमन यह आपरेशन महंगी होती हैं.

    हर्निया से परेशान था मरीज

    कोकर रांची के रहने वाले जय किशुन यादव 46 वर्ष काफी लंबे समय से दाहिने तरफ हर्निया से परेशान थे. उनके पास आयुष्मान कार्ड भी नहीं था. इसके बावजूद सदर में ऑपरेशन निःशुल्क किया गया. आपरेशन करने वाली टीम में लेप्रोस्कोपीक सर्जन डॉक्टर अजीत कुमार, एनेस्थिसिया के डॉ दीपक, डॉ विकास वल्लभ, ओटी स्टाफ सरिता, शशि, लखन, सुशील, मुकेश, पूनम शामिल थे.

    Hernia jharkhand johar live news ranchi Sadar Sadar Hospital Tape Method जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड टेप विधि रांची सदर सदर अस्पताल हर्निया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी ने औरंगाबाद में 21 हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
    Next Article सरकार ने जताया ऐतराज तो कुछ ही घंटों में प्ले स्टोर पर शादी डॉट कॉम समेत तमाम ऐप की हुई वापसी

    Related Posts

    झारखंड

    राज्यसभा चुनाव: जयराम महतो का बयान, “जो दिल्ली से काम निकाल सके, वोट उसी को”

    June 18, 2026
    झारखंड

    देवघर नगर निगम को मिला नया नगर आयुक्त, सुलोचना मीना ने संभाला कार्यभार

    June 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन पहुंचे विधानसभा, वोटिंग जारी

    June 18, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव: जयराम महतो का बयान, “जो दिल्ली से काम निकाल सके, वोट उसी को”

    June 18, 2026

    देवघर नगर निगम को मिला नया नगर आयुक्त, सुलोचना मीना ने संभाला कार्यभार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन पहुंचे विधानसभा, वोटिंग जारी

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : BJP समर्थित उम्मीदवार को मिलेंगे 35 वोट, भानु प्रताप शाही का दावा

    June 18, 2026

    नामकुम स्टेशन के पास मिला RPF जवान का सिर कटा शव, तीन दिन पहले ही हुई थी पोस्टिंग

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.