धनबाद: राज्य सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों का तबादला पदस्थापन कर दिया है. जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. उपायुक्त धनबाद के पद पर पदस्थापित वरूण रंजन को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक, झारखण्ड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम रांची (IIDCO) के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है. वहीं प्रबंध निदेशक, झारखण्ड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम, रांची (IIDCO) के पद पर पदस्थापित माधवी मिश्रा अतिरिक्त प्रभार-कार्यपालक निदेशक, झारखण्ड राज्य आरोग्य सोसायटी, रांची तथा प्रबंध निदेशक, झारखण्ड मेडिकल एण्ड हेल्थ इन्फास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एण्ड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लि रांची को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक धनबाद जिला का जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया जाता है. निदेश दिया जाता है कि वे दण्ड प्रक्रिया संहिता (एक्ट-2, 1974) के अन्तर्गत जिला दण्डाधिकारी को प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करेंगी.
धनबाद की नई डीसी बनी माधवी मिश्रा, वरुण रंजन IIDCO के प्रबंध निदेशक बने

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleचैनपुर: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

