जामताड़ा: विद्यासागर कासितार के बीच किमी 269/19 पर ट्रेन संख्या 12254 ईस्टर्न रेलवे के आसनसोल डिवीजन में 19.00 बजे एसीपी के कारण रुक गई. 19.07 बजे दो व्यक्ति जो ट्रैक पर चल रहे थे अप लाइन पर मेमू ट्रेन की चपेट में आ गए. आग लगने की कोई घटना नहीं हुई है. 2 मौत की पुष्टि हुई है.साथ ही बताया गया कि मरने वाले यात्री नहीं है. मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय JAG कमेटी बनाई गई है. बता दें कि देर शाम सूचना मिली थी कि जामताड़ा-करमाटांड़ के कलझारिया के पास ट्रेन से कट कर करीब 12 लोगों की मौत हो गई है. वहीं कुछ लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना है. अंधेरा होने की वजह से मृतकों की गिनती नहीं हो पा रही थी. मौके पर रेलवे प्रशासन, पुलिस और स्थानीय प्रशासन पहुंच गया था.
मेमू ट्रेन की चपेट में आने से 2 की मौत, जांच के लिए कमिटी गठित

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

