Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 9:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»संगठन को मजबूत बनाने को लेकर आजसू की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देश
    झारखंड

    संगठन को मजबूत बनाने को लेकर आजसू की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देश

    Team JoharBy Team JoharFebruary 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़: संगठन को मजबूत बनाने को लेकर मंगलवार को गांधी चौक स्थित आजसू पार्टी जिला कार्यालय में बैठक हुई. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सह केन्द्रीय उपाध्यक्ष अकिल अख्तर मौजूद थे. अख्तर ने बैठक में संगठनात्मक मजबूती और पार्टी में कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बूथ कमेटी व जिला कमेटी को मजबूती से जन संपर्क अभियान चलाते हुए डोर टू डोर जनता को जन समस्याओं को सुनने और उस पर अमल करने का निर्देश दिया. साथ ही कई आवश्यक निर्देश दिए.

    पूर्व विधायक ने कहा कि आजसू कार्यकर्ता संवेदनशील कार्यकर्ता हैं और हमेशा बेहतर करने को तैयार रहते हैं. आजसू पार्टी एक समूह है. हम लोगों में असंतोष नहीं बल्कि बेहतर कार्य करने की ललक होती है. उन्होने ये भी कहा कि संगठन विस्तार के लिए ठोस संरचना तैयार करने की आवश्यकता है. बैठक में आजसू युवा नेता अफिफ अमसल भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि केन्द्रीय उपाध्यक्ष ने बैठक के दौरान संगठन का विस्तृत स्वरूप खड़ा करने का जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे जिला, प्रखंड एवं सभी प्रकोष्ठ को तत्परता से पूरा करना है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन मजबूत हो सके. पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी गांव और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने को लेकर सशक्त भूमिका निभाएं. इसके लिए कार्यकर्ताओं को प्रत्येक मतदान केन्द्र और बूथ कमेटी तक सामाजिक और संगठनात्मक दोनों जिम्मेवारी का निर्वाह करने की आवश्यकता है. कार्यकर्ता एक अभियान चलाकर अगर पार्टी के लिए प्रतिदिन दो घंटा समय दें तो हमारा संगठन सबसे मजबूत होगा.

    मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रफीक अहमद, केंद्रीय समिति सदस्य प्रवाल पांडे, अब्दुल रशीद, मनीष चौबे, मंजूर आलम, कमरुज्जमन, राहुल शेख, शेकसादी रहमातुल्ला, अहमदुल्ला, महीला नेत्री लक्ष्मी, प्रिंस साहेब, समीर, सदाकाश, अब्दुल अलीम लालचंद, बादशाह, सोफिकुल, मोजीबुर, मोजफ्फर, मोहामें और विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और पंचायत पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

    आजसू जोहार लाइव झारखंड पाकुड़ राजनीति संगठन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यसभा चुनाव में जमकर हुई क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस को कर्नाटक में 3 व बीजेपी को 1 सीट, हिमाचल से हारे अभिषेक मनु सिंघवी
    Next Article Aaj Ka Rashifal : 28 February 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    झारखंड

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025
    Latest Posts

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.