Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 10:20 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लौह-इस्पात के क्षेत्र में मेकॉन का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम : रवींद्रनाथ महतो
    झारखंड

    लौह-इस्पात के क्षेत्र में मेकॉन का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम : रवींद्रनाथ महतो

    Team JoharBy Team JoharFebruary 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची । झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो एवं उनकी टीम ने गुरुवार को मेकॉन का दौरा किया। मेकॉन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अतुल अतुल भट्ट ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान मेकॉन के निदेशक वित्त आर एच जुनेजा, निदेशक वाणिज्यिक संजीव वर्मा एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजुद रहे। मौके पर अतुल भट्ट ने कहा कि झारखंड असीम अवसरों की भूमि है, जो असीमित प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न है। अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने आगे बताते हुए कहा, मेकॉन ने राज्य के विकास में तेजी लाने के लिए विभिन्न मार्गों को रणनीतिक रूप दिया है।

    मेकॉन झारखंड और उसके लोगों के विकास के लिए समर्पित है एवं सरकार के साथ मिलकर काम करने और राज्य और राष्ट्र के गौरव को बढ़ाने के लिए तत्पर है। इस दौरान भट्ट ने मेकॉन द्वारा किए गए प्रोजेक्ट- ऊर्जा गंगा योजना, स्टील प्लांट, माइनिंग, यूरेनियम, इन्फास्ट्रक्चर, नालंदा विश्व विद्यालय, भारत नेट परियोजना व इसरो के विभिन्न प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ विदेश मे चल रही परियोजनाओ पर दी जा रही ईपीएमसी सेवाओं के बारे मे भी अतिथियों को बताया।
    कार्यक्रम के दौरान कार्यकारी निदेशक संजीव कुमार ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से मेकॉन के बारे मे रवीद्र नाथ महतो को विस्तार से अवगत कराया एवं सभी प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की और मेकॉन के देश हित मे दिये गए योगदान बताए।
    मेकॉन के बारे में अपनी राय रखते हुए महतो ने कहा की लौह-इस्पात के क्षेत्र मे विशेष ज्ञान के लिए मेकॉन को राष्ट्र ही नहीं वरन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता है साथ ही इसरो के सतीश धवन स्पेस सेंटर, श्रीहरिकोटा में दूसरे लॉंच पैड के निर्माण में मेकॉन की जो भूमिका रही है वह मेकॉन की तकनीक के क्षेत्र में उपलब्धि की स्पष्ट परिचायक है। भारत में लौह एवं इस्पात उद्योग के विकास और विस्तार में मेकॉन ने अहम भूमिका निभाई है और झारखंड के विकास में भी आने वाले समय में मेकॉन के योगदान की अत्यधिक संभावनाएं हैं।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपल्स अस्पताल निर्माण की होगी जांच, सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर उपायुक्त को दिया आदेश
    Next Article पांच से 18 अप्रैल तक रांची में सेना भर्ती रैली

    Related Posts

    झारखंड

    शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई, कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को ACB ने किया अरेस्ट

    June 19, 2025
    खूंटी

    तेज बारिश में मिट्टी धंसने से दो स्कूली बच्चे कुंआ में समाए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    June 19, 2025
    झारखंड

    कोर्ट और पुलिस के बीच प्रभावी तालमेल से जनता को मिल सकेगा त्वरित और पारदर्शी न्याय : किरमानी

    June 19, 2025
    Latest Posts

    शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई, कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को ACB ने किया अरेस्ट

    June 19, 2025

    बिहटा एयरपोर्ट विस्तार के लिए यहां से ली जाएगी जमीन

    June 19, 2025

    गर्भवती महिला की संदिग्ध मौ’त, ससुराल वाले फरार

    June 19, 2025

    तेज बारिश में मिट्टी धंसने से दो स्कूली बच्चे कुंआ में समाए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    June 19, 2025

    सपाट खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में गिरावट

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.