Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राजनेताओं का उद्देश्य राज्य का दोहन नहीं बल्कि नवनिर्माण होना चाहिए : सुदेश महतो
    झारखंड

    राजनेताओं का उद्देश्य राज्य का दोहन नहीं बल्कि नवनिर्माण होना चाहिए : सुदेश महतो

    Team JoharBy Team JoharFebruary 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: शनिवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो लातेहार विधानसभा अंतर्गत जालिमखुर्द-जगतारनपुर, बाजारटांड में आयोजित संकल्प सभा सह मिलन समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राजनेताओं का उद्देश्य राज्य का दोहन नहीं बल्कि राज्य का नवनिर्माण होना चाहिए. झारखंड में सरकार अपनी मौजूदगी का अहसास जनता को नहीं करा पाई है. लोगों की भावनाओं का सम्मान नहीं कर पाने वाली सरकार जनता के साथ न्याय नहीं कर सकती और न नहीं राज्य को आगे ले जा सकती है. उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्राम सभा की तिलांजलि दे दी है. जमीन के नीचे की खनिज संपदा पर सबकी नजर है, पर जमीन के ऊपर के लोगों की चिंता किसी को नहीं है. यही वजह है कि गांव के लोग दुखी हैं. हर सुविधा शहर को पहले और गांव को बाद में मिला है. गांव की समस्या को समझने और जीने वाला गांव का लीडर चाहिए.

    लातेहार को लेकर उन्होंने कहा कि राजनीति में आने का मकसद जगह भरना नहीं, लातेहार की किस्मत बदलने वाला प्रतिनिधि चाहिए. लातेहार जिले के विकास के लिए किसी के पास रोडमैप नहीं है. अधिकारी भी यहां नहीं रहना चाहते हैं. साल हुआ या नहीं की उन्हें ट्रांसफर चाहिए. लातेहार तो नक्शे पर है, लेकिन लातेहारवासियों का दर्द इस नक़्शे पर नहीं है. उन्होंने कहा कि आज विद्यालय में शिक्षक नहीं हैं, अस्पताल में डॉक्टर्स की कमी है. इस कुव्यवस्था से सरकार ने सबसे अधिक एससी, एसटी और ओबीसी समाज का नुकसान किया है.

    वहीं मौके पर राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश उपाध्यक्ष उषा देवी यादव समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और सैकड़ों युवाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. संकल्प सभा में शामिल होने रांची से लातेहार जाने के क्रम में विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो का भव्य स्वागत किया गया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीजूपाड़ा, कुडू, चंदवा आदि जगहों पर पार्टी अध्यक्ष का स्वागत किया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, सुबोध प्रसाद, नीरू शांति भगत,  लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, अमित पांडेय, अनिता साहू, सतीश कुमार, बिकेश शुक्ला, अंजू महली, ओम भारती, इम्तियाज अहमद नाजमी, उमेश सिंह भोक्ता, दीपक शर्मा आदि मौजूद थे.

    ये भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां में 220 योजनाओं की सौगात देने के बाद बोले सीएम, समाज में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं

    अंजू महली अनिता साहू अमित पांडेय आजसू आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो इम्तियाज अहमद नाजमी उमेश सिंह भोक्ता ओम भारती कुडू चंदवा डॉ देवशरण भगत दीपक शर्मा नीरू शांति भगत बिकेश शुक्ला बीजूपाड़ा मिलन समारोह लातेहार लाल गुड्डू नाथ शाहदेव सतीश कुमार सुबोध प्रसाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवर्चस्व को लेकर भिड़े सिंह मेंशन व रघुकुल समर्थक, जमकर हुई बमबाजी और गोलीबारी
    Next Article विशेश्वर धाम मंदिर में श्री भागवत कथा के अंतिम दिन हुआ भंडारे का आयोजन

    Related Posts

    क्राइम

    साइबर अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर किया था हमला, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    June 14, 2026
    गढ़वा

    प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, गढ़वा में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    June 14, 2026
    चतरा

    चतरा में जंगली हाथी का तांडव, घर-दुकान तोड़े, फसलों को रौंद किया तहस-नहस

    June 14, 2026
    Latest Posts

    साइबर अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर किया था हमला, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    June 14, 2026

    प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, गढ़वा में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    June 14, 2026

    चतरा में जंगली हाथी का तांडव, घर-दुकान तोड़े, फसलों को रौंद किया तहस-नहस

    June 14, 2026

    कमर्शियल पायलट बनने का सपना अब झारखंड में ही होगा पूरा, 15 छात्रों ने शुरू की ट्रेनिंग

    June 14, 2026

    जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे श’व मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.