Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»फाइलेरिया उन्मूलन के लिए खिलाई गई अल्बेंडाजोल की गोली, 14 दिनों तक डोर टू डोर अभियान
    झारखंड

    फाइलेरिया उन्मूलन के लिए खिलाई गई अल्बेंडाजोल की गोली, 14 दिनों तक डोर टू डोर अभियान

    Team JoharBy Team JoharFebruary 10, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन 2024 के तहत फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, अपर नगर आयुक्त चास  सौरव भुवनिया, सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास ओम प्रकाश गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो शैलेश कुमार आदि ने डीईसी की गोलियों के साथ अल्बेंडाजोल का टैबलेट का सेवन कर जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की शुरूआत की.

    कुल 2102 बूथ बनाए गए 

    मौके पर उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि फाइलेरिया (हाथी पांव) मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी है. दवा खाकर ही हम इस बीमारी से बच सकते हैं. इस बीमारी के लिए दवा का सेवन करना इसलिए जरूरी है क्योंकि इस बीमारी का इंफेक्शन तुरंत नहीं दिखता है. इसका असर एक से दो दशक बाद होता है. तब तक इसका उपचार लगभग संभव नहीं होता है. इसलिए ऐतिहातन सभी को डीईसी व अल्बेंडाजोल की दवा आयु वर्ग के अनुसार खानी चाहिए. डीसी ने जिलावासियों से फाइलेरिया उन्मूलन के लिए दवा का सेवन करने की अपील की. दवा खिलाने के लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्र, सभी स्वास्थ्य उप केंद्र, सभी स्वास्थ्य केंद्र, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व विद्यालयों में कुल 2102 बूथ बनाया गया है. जहां आमजन जाकर दवा का सेवन कर सकते हैं. रविवार से अगले 14 दिनों तक डोर टू डोर दवा खिलाई जाएगी. उन्होंने सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार समेत अन्य चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को निर्धारित समय पर पूरा करें. साथ ही शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने को कहा.

    पदाधिकारी कर रहें कार्यक्रम की मानिटरिंग 

    वहीं, उपस्थित पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने कहा कि फाइलेरिया के प्रति जागरूकता को नीचे तक संबंधित अधिकारी, थाना प्रभारी पहुंचाएं. बीमारी से बचाव के लिए दवा का सेवन करना आवश्यक है.  मौके पर सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार एवं जिला भीवीडी पदाधिकारी डॉ रेणु भारती ने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर की गई तैयारियां की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सभी 2102 बूथों पर दवा खिलाया जा रहा है. दवा खिलाने कार्य के लिए पर्याप्त संख्या में ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर एवं इसकी निगरानी के लिए पर्याप्त संख्या में पर्वेक्षकों को लगाया गया है. इसके अलावा जिले के वरीय पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ व चिकित्सा पदाधिकारियों द्वारा भी कार्यक्रम की मानिटरिंग की जा रही है.

    बता दें कि मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) 2023 के तहत फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के लिए 24 लाख 73 हजार 700 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए पर्याप्त संख्या में बूथ बनाया गया है. 10 फरवरी को बूथ पर व 11 से 25 फरवरी तक घर-घर घूमकर सभी लोगों को डीईसी व एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी. समाहरणालय सभागार में उपस्थित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी– थाना प्रभारी, चिकित्सा पदाधिकारी, विभिन्न कार्यालयों के कर्मी आदि ने भी डीईसी की गोलियों के साथ अल्बेंडाजोल टैबलेट का सेवन किया. उधर, प्रखंडों में भी संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वार फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की शुरूआत की गई. चिन्हित बूथों पर लोगों को दवा खिलाया गया.

    ये भी पढ़ें: वाहन की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत, आक्रशितों ने किया गुमला-रांची मार्ग जाम

    अनुमंडल पदाधिकारी चास ओम प्रकाश गुप्ता अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो अपर नगर आयुक्त चास  सौरव भुवनिया अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी उन्मूलन उपायुक्त कुलदीप चौधरी कार्यक्रम कुलदीप चौधरी पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक फाइलेरिया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम बोकारो मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूरे पैसे का भुगतान न करने पर किसी और को बेच दी जमीन, रजिस्ट्री ऑफिस में मारपीट
    Next Article अब राज्य में किसी का नहीं होगा कच्चा मकान : चंपाई सोरेन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.