Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के सफल संचालन को लेकर डीसी ने की बैठक, तैयारियों की समीक्षा
    झारखंड

    मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के सफल संचालन को लेकर डीसी ने की बैठक, तैयारियों की समीक्षा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: बुधवार को उपायुक्त शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2024 एवं इंटरमीडिएट परीक्षा (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) 2024 के सफल संचालन को लेकर तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई. बैठक में बताया गया कि झारखंड अधिविद्य परिषद रांची से प्राप्त सूचनानुसार वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2024 की सैद्धांतिक परीक्षा दिनांक 6 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक प्रथम पाली (पूर्वाह्न 09.45 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक) में तथा इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) की सैद्धांतिक परीक्षा 6 फरवरी से 26 फरवरी तक द्वितीय पाली (अपराह्न 2 बजे से 5.15 बजे तक) में परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. बैठक में बताया गया कि मैट्रिक की परीक्षा हेतु जिले में कुल 25 परीक्षा केंद्र एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा हेतु 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिसमें जामताड़ा सदर प्रखंड में 08, नारायणपुर में 04, करमाटांड़ में 04, फतेहपुर में 04, नाला में 02 एवं कुंडहित में 03 केंद्र बनाए गए हैं.

    वहीं इंटरमीडिएट में जामताड़ा सदर में 07, नाला में 02 एवं कुंडहित में 03 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. उन्होंने कहा कि मैट्रिक परीक्षा 2024 की परीक्षा में कुल 8452 छात्र छात्राएं शामिल होगी, वहीं इंटरमीडिएट 2024 में 5554 परीक्षार्थी शामिल होंगे. उपायुक्त ने संबंधित को परीक्षा केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया, साथ ही उपायुक्त ने सभी संबंधित को गाइड लाइन को अच्छे से पढ़ने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान उपायुक्त ने बताया कि कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा के संचालन को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति हेतु संयुक्त आदेश जारी किया गया है. जिसका उन्होंने अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

    उपायुक्त ने गश्त दंडाधिकारी में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को परीक्षा से दो दिन पूर्व सभी परीक्षा केंद्रों का अपने स्तर से निरीक्षण कर रूट एवं सभी व्यवस्थाओं से अवगत होने एवं समय पूर्व निदान हेतु अपेक्षित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने परीक्षा तिथि से जिला कोषागार के वज्रगृह/राष्ट्रीयकृत बैंक के वज्रगृह में रखे गए प्रश्न सह उत्तर पुस्तिकाओं एवं प्रश्नपत्र के गोपनीय पैकेट्स की निकासी एवं सुरक्षा  के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचाना साथ ही परीक्षा समापन के उपरांत सीलबंद सुरक्षित रखवाने का निर्देश दिया. इसके अलावा पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग करने के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी, अपर समाहर्ता  सुरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा, जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, केंद्राधीक्षक सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे.

    exams jharkhand Johar Live जामताड़ा झारखंड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद गुमला प्रशासन अलर्ट, एसपी ले रहे विधि व्यवस्था का जायजा
    Next Article ज्ञान भारती स्कूल में लगा साइंस एग्जीबिशन, बच्चों ने प्रस्तुत किया चंद्रयान-3 का मॉडल

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026
    झारखंड

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    Latest Posts

    नशे के सौदगरों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    June 26, 2026

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.