Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2025 ♦ 7:56 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पाकुड़ :अवैध बालू लदे बारह ट्रैक्टर जब्त, मामला दर्ज
    झारखंड

    पाकुड़ :अवैध बालू लदे बारह ट्रैक्टर जब्त, मामला दर्ज

    Team JoharBy Team JoharFebruary 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    पाकुड़। जिला खनन पदाधिकारी उत्तम कुमार विश्वास ने महेशपुर अंचलाधिकारी रीतेश जायसवाल और महेशपुर थाना प्रभारी उमा शंकर सिंह के सहयोग से शुक्रवार की देर रात से छापामारी अभियान चलाकर अवैध बालू लदे बारह ट्रैक्टरों को जब्त किया है। जब्त ट्रैक्टरों के मालिक व चालक के खिलाफ शनिवार को महेशपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने जिला खनन पदाधिकारी उत्तम कुमार विश्वास की लिखित शिकायत के मद्देनजर झारखंड मिनरल प्रिवेंशन ऑफ इलीगल माइनिंग, ट्रांसपोर्टेशन एंड स्टोरेज 2017 के नियम 9 (1) तथा झारखंड लघु खनिज समनुदान नियमावली 2004 तथा संशोधित नियमावली 2019 के 54 (5)के तहत मामला दर्ज किया गया है ।
    उल्लेखनीय है कि छापामारी के दौरान पहले महेशपुर के बांसलोई नदी से अवैध रूप से बालू लोड कर पश्चिम बंगाल ले जाने के वक्त थाना क्षेत्र के काठशल्ला गाँव के पास चार ट्रैक्टरों को पकड़ा था। फिर शनिवार की सुबह उन्होंने उन्हीं स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से थाना क्षेत्र के चंडालमारा गांव के समीप नदी तल से बिना चालान के अवैध बालू लदे आठ ट्रैक्टरों को जब्त किया है।इस सिलसिले में जिला खनन पदाधिकारी की लिखित शिकायत के मद्देनजर जप्त ट्रैक्टरों के मालिकों व चालकों के खिलाफ दो अलग अलग कांडों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी : सड़क सुरक्षा संबंधित चलाये जा रहे अभियान से लोगों में आ रही जागरूकता
    Next Article रामगढ़ : अपराधियों ने युवक के गले पर चाकू से किया हमला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    NTPC के DGM कुमार गौरव की हत्याकांड की जिम्मेदारी ली अमन साहू गैंग ने, जारी किया प्रेस रिलीज

    May 15, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में सिविल डिफेंस एक बार फिर हुआ सक्रिय, लोगों को सिखाये गए कई सेफ्टी टिप्स…

    May 14, 2025
    झारखंड

    ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न, मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने दिए कई निर्देश…

    May 14, 2025
    Latest Posts

    15 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    May 15, 2025

    NTPC के DGM कुमार गौरव की हत्याकांड की जिम्मेदारी ली अमन साहू गैंग ने, जारी किया प्रेस रिलीज

    May 15, 2025

    जमशेदपुर में सिविल डिफेंस एक बार फिर हुआ सक्रिय, लोगों को सिखाये गए कई सेफ्टी टिप्स…

    May 14, 2025

    ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न, मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने दिए कई निर्देश…

    May 14, 2025

    IG अखिलेश झा पहुंचे चाईबासा, नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की

    May 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.