Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»…और अब मुइज्जू को याद आई भारत की सदियों पुरानी दोस्ती
    देश

    …और अब मुइज्जू को याद आई भारत की सदियों पुरानी दोस्ती

    Team JoharBy Team JoharJanuary 27, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने शुक्रवार को भारत को 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं. “मालदीव की सरकार और जनता की ओर से” राष्ट्रपति मुइज्जू का “भारत की सरकार और जनता को” अभिवादन, दोनों देशों के बीच राजनयिक विवादों के बीच आया है. विदेश मंत्री मूसा जमीर और दो पूर्व राष्ट्रपतियों, मोहम्मद नशीद और इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने भी अपने सोशल मीडिया मंच से भारत को शुभकामनाएं दीं.

    मुइज्जू के कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को अलग-अलग भेजे गए शुभकामना संदेशों में उन्हें देश के लोगों की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं. बयान में मुइज्जू ने “सदियों की दोस्ती, आपसी सम्मान और बंधुत्व की गहरी भावना से पोषित मालदीव-भारत संबंधों को रेखांकित किया”, और आने वाले वर्षों में भारत की सरकार और लोगों के लिए “निरंतर शांति, प्रगति और समृद्धि” की आशा व्यक्त की.

    विदेश मंत्री जमीर ने अपने भारतीय समकक्ष एस.जयशंकर और भारत के मैत्रीपूर्ण लोगों को “हार्दिक बधाई और सच्ची शुभकामनाओं” के साथ बधाई दी. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मुझे विश्वास है कि मालदीव और भारत के बीच दोस्ती और सहयोग के करीबी रिश्ते आने वाले वर्षों में भी फलते-फूलते रहेंगे.”

    बता दें कि राजनयिक विवाद तब शुरू हुआ जब मुइज्जू ने अपने शपथ ग्रहण के 24 घंटे के भीतर भारत से द्वीपीय राष्ट्र से अपने सैन्य कर्मियों को वापस बुलाने की मांग की. इसके बाद परंपरागत रूप से राष्ट्रपति के अपने पहले विदेश दौरे पर भारत आने के बजाय चीन का दौरा करने ने भी रिश्तों में खटास को बढ़ाया. मालदीव के तीन मंत्रियों द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ पोस्ट करने से मामला और बिगड़ गया.

     

    Country foreign johar live news Maldives Male Muizzu new delhi Republic Day गणतंत्र दिवस जोहार लाइव न्यूज़ देश नई दिल्ली मालदीव माले मुइज्जू विदेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी की ‘ भारत जोड़ो न्याय यात्रा ’ को लेकर परिसदन भवन में हुई बैठक  
    Next Article ED को लेकर झामुमो में आक्रोश, आज दुमका बाजार बंद

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026
    देश

    JPSC प्रोटेस्ट: विद्यार्थियों पर बल प्रयोग गलत, राहुल गांधी बोले- बातचीत से निकलेगा समाधान

    August 10, 2026
    झारखंड

    CM आवास घेराव पर राधाकृष्ण किशोर ने BJP को घेरा, कहा- लोकतंत्र में ऐसी कोशिश मंजूर नहीं

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: झारखंड विधानसभा में घुसे छात्र प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026
    Latest Posts

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026

    JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026

    झारखंड शराब प्रकरण: ACB की पूछताछ में नए राज खुले, समन के बावजूद नहीं पहुंचे चार लोग, 3 अफसर फिर तलब

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: विद्यार्थियों पर बल प्रयोग गलत, राहुल गांधी बोले- बातचीत से निकलेगा समाधान

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.