Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 8:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जामताड़ा में कार्यक्रम, डीसी ने दिलाई शपथ
    जामताड़ा

    राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जामताड़ा में कार्यक्रम, डीसी ने दिलाई शपथ

    Team JoharBy Team JoharJanuary 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: गुरुवार को 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि भूषण मेहरा, पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी, वन प्रमंडल पदाधिकारी बनकर अजिंक्य देवीदास, अपर समाहर्ता सुरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी शशि भूषण मेहरा ने जिले के सभी मतदाताओं को 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के ही दिन भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई, इसलिए प्रत्येक वर्ष हम सभी राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाते हैं. उन्होंने कहा कि हम सभी सबसे बड़े लोकतंत्र का हिस्सा हैं. उन्होंने राजतंत्र से लेकर लोकतंत्र तक के सफर के बारे में बताते हुए कहा कि लोकतंत्र से बढ़िया कोई विकल्प हो ही नहीं सकता है.

    उन्होंने कहा कि हमने लोकतांत्रिक पद्धति को अपना लिया हैं. लोकतांत्रिक समाज की स्थापना अभी भी सपना है, जिसे हासिल करना है. उन्होंने कहा कि इसके लिए शत प्रतिशत मतदान करें तभी लोकतंत्र स्थाई होगा. उन्होंने वोट के महत्व को बताते हुए कहा कि हमारा नारा होना चाहिए कि हम जरूर वोट डालेंगे. हमारा आने वाला भविष्य, रोजगार के साधन सब लोकतंत्र पर टिका है. जो वोट के माध्यम से ही पूरा होगा. वहीं पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने थीम पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारे कांस्टेबल, हेडकांस्टेबल चुनाव एवं विधि व्यवस्था संधारण में काफी अहम भूमिका निभाते हैं. इनमे से करीब 90 प्रतिशत वैसे हैं, जो अपने लोकसभा क्षेत्र से अलग रहने के कारण अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित रह जाते हैं. हम लोगों ने प्रण लिया है कि इस बार उन्हें ड्यूटी के साथ साथ वोट भी दिलवाएंगे. उनका मतदाता सूची में नाम को स्थानांतरित करते हुए उनके अधिकार को सुरक्षित करेंगे. वहीं उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी मतदानों में अपने मताधिकार का प्रयोग बिना किसी प्रलोभन या दबाव में करें. अगर कोई प्रलोभन देने की कोशिश करता है या ऐसी सूचना मिलती है तो 100 एवं 112 पर हमें सूचना दें. इसपर कड़े एक्शन लिए जायेंगे.

    कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों एवं नए मतदाताओं को शपथ दिलाई कि लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. अपर समाहर्ता सुरेन्द्र कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने विस्तारपूर्वक मतदाता दिवस एवं इससे जुड़े सभी तथ्यों के बारे में रोचक एवं जरूरी जानकारी दी.

    इससे पहले में अनुमंडल सदर अस्पताल जामताड़ा से मुख्य बाजार होते हुए गांधी मैदान जामताड़ा तक मतदाता जागरूकता हेतु पैदल मार्च का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के अंत में जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी के द्वारा गुब्बारा को आसमान में छोड़कर समापन किया गया. इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी अजय कुमार तिर्की, भूमि सुधार उप समाहर्ता ओम प्रकाश मंडल, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा, जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम, उप निर्वाचन पदाधिकारी ममता मरांडी, सहित जिला एवं प्रखंड स्तरीय अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर न्याय सदन में डालसा कर्मियों को मतदान की दिलाई गई शपथ

    आज की खबर उपायुक्त शशि भूषण मेहरा एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन करंट न्यूज जामताड़ा जिला निर्वाचन पदाधिकारी जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी मुख्य समाचार राष्ट्रीय मतदाता दिवस लेटेस्ट न्यूज लोकतंत्र सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleProudOfMyBLO और SeniorVotersvoice हैशटैग अभियान को राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
    Next Article फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पीएम मोदी ने जयपुर में किया रोड शो, लोगों ने बरसाए फूल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    झारखंड

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025
    Latest Posts

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.