Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»आसमान हुआ साफ, भीषण ठंड से मिली राहत
    झारखंड

    आसमान हुआ साफ, भीषण ठंड से मिली राहत

    Team JoharBy Team JoharJanuary 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, इस बीच शनिवार को धूप निकली. दिन में धूप निकलने से ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिली मगर आसमान साफ होते ही ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया. शनिवार को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेसि पहुंच गया. एक दिन पहले की तुलना में न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्री सेसि गिर गया.

    डाल्टनगंज का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेसि के करीब पहुंच गया है. मौसम केंद्र का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान गिरा ही रहेगा. फिलहाल, ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है. अभी मौसम शुष्क रहेगा. आसमान भी साफ रहेगा. इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है.

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 24 और 25 जनवरी को राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. बता दें कि बंगाल की खाड़ी में हो रही मौसमी हलचल की वजह से झारखंड के मौसम में इस तरह का बदलाव देखा जा रहा है. इसलिए राज्य में बारिश और गरज के पूर्वानुमान है. साथ ही कई जिलों में ओलावृष्टि की भी संभवना है.

    मौसम विभाग की मानें तो आने वाले एक से दो दिनों तक राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है. वहीं, मौसम खुला होने के कारण अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

     

    cold jharkhand Jharkhand Live News Meteorological Department ranchi Weather Center weather forecast Weather Information झारखंड झारखंड लाइव न्यूज ठंड मौसम केंद्र मौसम जानकारी मौसम पूर्वानुमान मौसम विभाग रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्राण प्रतिष्ठा को लेकर डीसी और एसपी की शांति समिति के साथ बैठक, विधि व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश
    Next Article झारखंड में उर्दू शिक्षकों की इन पदों पर बहाली बहुत जल्द

    Related Posts

    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026
    Latest Posts

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    बंद शौचालय के चेंबर में मिला दुर्लभ साही, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.