Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत रियायती दरों पर दिया जाएगा शिक्षा ऋण
    झारखंड

    गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत रियायती दरों पर दिया जाएगा शिक्षा ऋण

    Team JoharBy Team JoharJanuary 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राज्य सरकार झारखंड के छात्रों की शैक्षणिक उत्कृष्टता हेतु सीएम फेलोशिप योजना लेकर आयी है. इसके तहत राज्य के सरकारी अथवा गैर सरकारी विश्वविद्यालय से पीएचडी करने वाले में अनुसंधान को बढ़ावा देने की योजना है. सीएम फेलोशिप योजना के तहत यूजीसी नेट/सीएसआईआर नेट उत्तीर्ण छात्रों को 25,000 रुपये प्रतिमाह और झारखंड पात्रता परीक्षा पास छात्रों को 22,500 रुपये प्रतिमाह 4 साल तक दी जाएगी. इस योजना से प्रतिवर्ष कुल 1000 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे. साथ ही पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा और स्नातक स्तर पर 1500 रुपये प्रति माह, स्नातकोत्तर स्तर पर एक सेमेस्टर की अधिकत्तम अवधि के लिए 2000 रुपये प्रति माह की शिक्षण सहायता प्रदान की जायेगी. उक्त बातें उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल पुरवार ने सूचना भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहीं.

    राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना

    प्रधान सचिव ने कहा कि गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इसके तहत छात्रों को उच्च मान्यता प्राप्त शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा हेतु 4% वार्षिक साधारण ब्याज की रियायती दर पर 15 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण प्रदान किया जाएगा. शिक्षण अवधि तक लोन की ईएमआई नहीं देनी होगी. वहीं  ईएमआई कोर्स पूरा करने के बाद ही देय होगी. यूपीएससी, जेपीएससी एवं अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियों के लिये प्रतिष्ठित सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध करायी जाएगी. साथ ही 2500 रुपये का मासिक भत्ता भी दिया जाएगा. इस योजना का लाभ लेने के लिए झारखंड से 12वीं उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 25 सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में 27000 विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है.

    छात्राओं के लिए मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना

    प्रधान सचिव ने बताया कि तकनीकी शिक्षण संस्थानों में छात्राओं के नामांकन में सुधार हेतु मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना शुरू करने की योजना है. इसके तहत डिप्लोमा करने के लिए 15000 रुपये की वार्षिक सहायता एवं डिग्री के लिए 30000 की वार्षिक सहायता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि झारखंड उच्च शिक्षा योग्यता छात्रवृत्ति योजना, सेमिनार/ कार्यशाला/ संगोष्ठी/ सम्मेलन के आयोजन के लिए अनुसंधान अनुदान, प्रायोजित अनुसंधान परियोजनाओं के लिए अनुदान, झारखंड राज्य उच्चतर शिक्षा पुरस्कार योजना, दिव्यांग एवं अनाथ विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना आदि शामिल हैं.

    मॉडल यूनिवर्सिटी एक्ट का प्रारूप तैयार

    नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया कि झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय सहित सभी राजकीय विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के लिए सामान्य क्रेडिट और रूपरेखा को अपना लिया है. प्रधान सचिव ने कहा कि राज्य में निजी विश्वविद्यालयों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को सुनिश्चित करने और मॉनिटरिंग करने  के लिए मॉडल यूनिवर्सिटी एक्ट (झारखंड निजी विश्वविद्यालय विधेयक) का प्रारूप तैयार किया गया है. विश्वविद्यालयों में घंटी आधारित शिक्षकों के पारिश्रमिक को बढ़ाकर 57,700 रुपये प्रति माह एवम पॉलिटेक्निक में 56,100 रुपये प्रति माह किया गया है. साथ ही यह भी व्यवस्था की गयी है कि यह राशि उन्हें पूरी मिले.

    डिजिटल प्लेनेटोरियम का निर्माण

    राँची में स्थित विज्ञान केंद्र का उन्नयन करने का निर्णय लिया गया है. साथ ही गुमला, लोहरदगा, गिरिडीह, डालटनगंज, बोकारो, धनबाद, हज़ारीबाग़, देवघर, दुमका में ज़िला विज्ञान केंद्रों का पुनरुद्धार करने का निर्णय लिया गया है. नेतरहाट में डिजिटल प्लेनेटोरियम के निर्माण का निर्णय भी लिया गया है.

     

     

    अनुसंधान गुरुजी गैर सरकारी विश्वविद्यालय झारखंड पीएचडी योजना रांची राज्य सरकार रियायती दर शिक्षा ऋण शैक्षणिक उत्कृष्टता सरकारी सीएम फेलोशिप योजना स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘स्वामी विवेकानंद के विचार और कार्य आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत’
    Next Article इलूविया प्रोफेशनल हेयर प्रोडक्ट कंपनी का सेमिनार, शैंपू लांच

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026
    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.