Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»‘स्वामी विवेकानंद के विचार और कार्य आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत’
    जामताड़ा

    ‘स्वामी विवेकानंद के विचार और कार्य आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत’

    Team JoharBy Team JoharJanuary 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : शहर के प्रतिष्ठित सेंट एंथोनी विद्यालय में भारत के महान दार्शनिक, युवा संन्यासी, प्रखर वक्ता तथा युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के मुख्य संरक्षक तथा शिक्षाविद  दुर्गा दास भंडारी और विद्यालय के निदेशक डॉ चंचल भंडारी ने स्वामी विवेकानंद के प्रतिकृति पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया. विद्यालय के शैक्षणिक प्रमुख दीपक कुमार मंडल, प्रभारी प्राचार्य अरूप कुमार यादव, विजन-इ के सेक्रेटरी अपर्णा भंडारी, शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने स्वामी को कोटि-कोटि नमन किया. बताते चलें कि स्वामी विवेकानंद धर्म, दर्शन, इतिहास, कला, सामाजिक विज्ञान और साहित्य के महान ज्ञाता थे. स्वामी जी के विचार और कार्य आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं.

    युवा दिवस के रूप में मनाया

    राष्ट्र निर्माण के लिए स्वामी जी ने अपने विचारों से युवाओं को राष्ट्रवाद, अध्यात्म व कर्तव्यपरायणता के लिए प्रेरित किया. यहीं कारण है कि प्रत्येक वर्ष स्वामी विवेकानंद की जयंती यानी 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है. मौके पर विद्यालय के मुख्य संरक्षक तथा शिक्षाविद दुर्गा दास भंडारी ने स्वामी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर जानकारी देते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने अपने ओजस्वी विचारों से विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति की गहरी छाप छोड़ी. स्वामी जी की शिक्षाएं आज भी पूरे विश्व के लिए प्रेरक और प्रासंगिक हैं. राष्ट्र-निर्माण हेतु समर्पित उनका जीवन हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा.

    वहीं विद्यालय के निदेशक डॉ चंचल भंडारी ने कहा कि युग पुरुष व सम्पूर्ण विश्व में भारतीय संस्कृति की सुगन्ध बिखेरने वाले स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक विचारधाराओं को कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने पर विचार किया गया. डॉ भंडारी ने कहा युवा देश की धरोहर है. उन्हें आगे आना होगा नींद और आलस को त्यागना होगा, तभी ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का निर्माण संभव होगा. विवेकानंद की वाणी उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक तुम्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो जाती है. मौके पर मुख्य रूप से शिक्षक लारेब खान, सुजीत साहा, निवास पंडित, नीरज तिवारी, गणेश राय, अनीश रंजन, रोनित विश्वास, सोनम शाहा, तृषा दे, दिशारी मुखर्जी, रतन कुमार मंडल, संजय कुमार माहतो, रिया माझी सुलेखा कुमारी, सोभना चंद्रा, सोमा सरखेल सहित अन्य उपस्थित थे.

     

     

     

    आज कार्य जन्मदिवस जामताड़ा जोहार लाइव प्रखर वक्ता प्रतिष्ठित प्रेरणा स्रोत भारत महान दार्शनिक युवा युवा संन्यासी युवाओं के प्रेरणास्रोत विचार शहर सेंट एंथोनी विद्यालय स्वामी विवेकानंद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशहर के 65 स्थानों पर लगाए जाएंगे 172 सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था होगी दुरुस्त
    Next Article गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत रियायती दरों पर दिया जाएगा शिक्षा ऋण

    Related Posts

    गोड्डा

    19 साल के युवक के प्यार में दीवानी हुई 26 वर्षीय महिला, हरियाणा से पहुंची गोड्डा, मचा बवाल

    June 16, 2026
    झारखंड

    बोकारो में NEET UG री-एग्जाम की तैयारी पूरी, नकल और गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई

    June 16, 2026
    क्राइम

    जामताड़ा: बंद घर से मजदूर का सड़ा-गला शव बरामद, इलाके में सनसनी

    June 16, 2026
    Latest Posts

    19 साल के युवक के प्यार में दीवानी हुई 26 वर्षीय महिला, हरियाणा से पहुंची गोड्डा, मचा बवाल

    June 16, 2026

    बोकारो में NEET UG री-एग्जाम की तैयारी पूरी, नकल और गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई

    June 16, 2026

    जामताड़ा: बंद घर से मजदूर का सड़ा-गला शव बरामद, इलाके में सनसनी

    June 16, 2026

    हजारीबाग में BGR कंपनी के ऑफिस में तोड़फोड़, पुलिस जुटी जांच में

    June 16, 2026

    पलामू में 8 दिन से लापता महिला का श’व कब्रिस्तान से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.