Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»टीएसपीसी के एरिया कमांडर समेत दो गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद  
    क्राइम

    टीएसपीसी के एरिया कमांडर समेत दो गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद  

    Team JoharBy Team JoharDecember 30, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चतरा : झारखण्ड सरकार ने राज्य को नक्सल मुक्त राज्य बनाने का संकल्प लिया है. इसी संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, राँची के निर्देशन में नक्सली संगठनों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई की जा रही है. इस दिशा में पुलिस को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के विरूद्ध निरंतर सफलताएँ भी मिल रही है. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के विरूद्ध चतरा जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार छापामारी अभियान संचालित किया जा रहा है.

    इसी क्रम में 29 दिसंबर बीते शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक, चतरा को गुप्त सूचना मिली की बेतीं-बरवाटोला जंगल में प्रतिबंधित टीएसपीसी के 8 से 10 की संख्या में हथियारबंद उग्रवादी किसी बड़ी उग्रवादी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से इक्ट्ठा हुए हैं. उक्त सूचना के आधार पर केदार नाथ राम, पुलिस उपाधीक्षक (मु०), चतरा के नेतृत्व में अभियान दल का गठन किया गया. अभियान दल के द्वारा बेतीं-बरवाटोला के जंगल में छापामारी अभियान संचालित किया गया. छापामारी के क्रम में जैसे ही अभियान दल बेतीं-बरवाटोला जंगल पहुँची तो दो व्यक्तियों को जंगल के तरफ से आते हुए देखा गया.

    उक्त दोनों व्यक्यिों को रूकने के लिए कहा गया तो दोनों व्यक्ति जंगल की ओर भागने लगे, जिन्हें अभियान दल के सदस्यों के द्वारा पीछा कर पकड़ा लेकिन एक उग्रवादी जंगल का लाभ उठाकर भाग गया. पकड़े गये दोनों उग्रवादियों का नाम क्रमशः 1. नीरज गंझू उर्फ जय मंगल एवं 2. धनेश्वर करमाली उर्फ ढेला उर्फ डीके है. दोनों के पास से अवैध हथियार, गोली, नक्सली पर्चा, मोबाईल एवं अन्य सामान बरामद किया गया है.

    पूछताछ में दोनों ने बताया कि बीते 19 दिसंबर 2023 को टीएसपीसी संगठन के नाम पर लेवी वसूलने एवं भय उत्पन्न करने के उद्देश्य से बिलारी गाँव में जय अम्बे ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के दो कोल हाईवा वाहन में आग लगा दिया गया था. बता दें कि इस संबध में पिपरवार थाना कांड सं0-55/23 दिनांक-19.12.2023 धारा-341/342/385/386/387/435/436/427/504/506/120 (B)/34 भा०द०वि० एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट दर्ज किया गया था.

    ये सामान बरामद हुए :

    1. एक देशी कार्बाइन
    2. 7.62 एमएम का एक USA पिस्टल 3 7.62 एमएम का एक देशी पिस्टल
    3. 05 चक्र जिंदा गोली
    4. टीएसपीसी संगठन का लेटर पैड पर्चा-25
    5. विभिन्न कंपनियों के मोबाईल एवं अन्य सामान.
    arrested Chatra Jharkhand news johar live news Militant naxal TSPC उग्रवादी गिरफ्तार चतरा जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड न्यूज टीएसपीसी नक्सल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजिस IAS पर दर्ज है मुकदमा, उसे भी प्रमोशन देने की तैयारी में सरकार
    Next Article साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 ठग गिरफ्तार, बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.