Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद आईएमए की हड़ताल वापस
    झारखंड

    जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद आईएमए की हड़ताल वापस

    Team JoharBy Team JoharDecember 29, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    धनबाद: धनबाद डीसी वरुण रंजन के आश्वासन के बाद धनबाद आईएमए ने तीन दिनों के लिए आहूत निजी अस्पतालों के हड़ताल को वापस ले लिया है. इससे पूर्व धनबाद उपायुक्त कार्यालय में एसएसपी,सिटी एसपी,एसडीएम के आइएमए जिला अध्यक्ष सहित अन्य डॉक्टरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में चिकित्सकों को समझाने में प्रशासनिक पदाधिकारी सफल रहे. डीसी एवं एसएसपी ने चिकित्सकों को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया. साथ ही जिन चिकित्सकों को धमकी दी गई है उन्हें बॉडीगार्ड उपलब्ध कराने के साथ-साथ घटना की प्राथमिक दर्ज करने एवं गैंगस्टर प्रिंस खान सहित घटना में शामिल अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया. आश्वासन मिलने के बाद चिकित्सकों ने हड़ताल वापसी का लिखित पत्र उपायुक्त को सौंपा. एसएसपी संजीव कुमार ने सभी थाना प्रभारियों, ओपी प्रभारियों, डीएसपी,ट्रैफिक डीएसपी सभी सर्किल इंस्पेक्टर के साथ क्राइम मीटिंग एसएसपी कार्यालय में की. अपराधियों पर अंकुश और पुराने आपराधिक मामलों को जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. आईएमए धनबाद अध्यक्ष डॉ मेजर चंदन ने बताया कि चिकित्सकों की आहूत हड़ताल को वापस ले लिया गया है. सर्वमंगला नर्सिंग होम संचालक को रंगदारी मांगने वाले अपराधियों पर कार्रवाई व एफआईआर दर्ज और पूर्ण सुरक्षा के आश्वासन के बाद वापस लिया गया है. उन्हें जिला प्रशासन एवं धनबाद पुलिस से पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन मिला है. अगर घटना की पुनरावृत्ति होती है या फिर पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी अपने वादों से मुकरते हैं तो फिर से हड़ताल पर पुनर्विचार किया जा सकता है.
    आश्वासन जोहार लाइव डॉक्टर पुलिस वापस हड़ताल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइंटक नेता ने की मोटर यूनियन संघ के साथ मुलाकात, बस स्टैंड की समस्याओं पर हुई चर्चा 
    Next Article मजदूरों की समस्या को लेकर संघ का प्रदर्शन, एक समान नियम लागू करने की मांग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: शराब प्रकरण में ACB के रडार पर तीन पूर्व अधिकारी, 4 अगस्त को होगी पूछताछ

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में जांच की मांग, झारखंड में चुप्पी क्यों? आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: डीजीपी ने कहा, सारंडा से भागकर मिसिर बेसरा पारसनाथ इलाके में संगठन को फिर से पुनर्जीवित करने का कर रहा था प्रयास

    July 29, 2026
    क्राइम

    मर जाऊंगा, लेकिन सरेंडर नहीं करूंगा: कहने वाले मिसिर बेसरा के कारनामों की पूरी लिस्ट

    July 29, 2026
    Latest Posts

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026

    झारखंड: शराब प्रकरण में ACB के रडार पर तीन पूर्व अधिकारी, 4 अगस्त को होगी पूछताछ

    July 29, 2026

    राहुल गांधी के ‘इडियट’ शब्द बोलने पर स्पीकर ने 11 बार, रिजिजू ने 7 बार टोका, कहा- माफी मांगें

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.