Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Aug, 2025 ♦ 8:01 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रामगढ़ : डकैतों और चोरों पर निगाह रखे पैंथर टीम : एसपी
    झारखंड

    रामगढ़ : डकैतों और चोरों पर निगाह रखे पैंथर टीम : एसपी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    • बाइक पैंथर की 12 टीमों को मिले नए मोबाइल

    रामगढ़ । रामगढ़ शहर में डकैती और बाइक चोरी की घटनाएं लगातार हो रही है। यहां चोरों पर निगाह रखने के लिए बाइक पैंथर टीम को अब हाईटेक बनाया जा रहा है। पहले तो इन्हें हाईटेक बाइक उपलब्ध कराई गई। जिसमें पुलिस सायरन, जीपीएस और नेविगेशन की सुविधा उपलब्ध थी। लेकिन अब बाइक सवारों को नए स्मार्टफोन दिए गए हैं। मंगलवार को एसपी प्रभात कुमार ने पुलिस लाइन में पैंथर की 12 टीमों के साथ, 6 पीसीआर और 6 हाईवे पेट्रोलिंग की टीम के सदस्यों के साथ मुलाकात की। सबसे पहले एसपी ने इन सभी टीमों के सदस्यों से व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में जाना। साथ ही उनके रहने और खाने पीने को लेकर हो रही दिक्कतों को तत्काल दूर करने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने बाइक और पीसीआर की गाड़ियों को तकनीकी तौर पर दुरुस्त करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि पीसीआर और हाईवे पेट्रोलिंग में पहले से ही मोबाइल फोन और जीपीएस की सुविधाएं उपलब्ध थी। लेकिन अब पैंथर टीम को भी यह सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। इन सभी का नंबर आम लोगों के बीच जारी किया जाएगा, ताकि आम नागरिक अगर थाना से संपर्क नहीं कर पाएं तो वह पेट्रोलिंग और पैंथर टीम को भी अपनी समस्या सुना सकते हैं। एसपी ने पैंथर टीम को डकैतों और चोरों पर निगाह रखने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चोरी और छिंतई करने वाले लोग बाइक से घूमते हैं। उन्हें पकड़ने के लिए बाइक सवार ही सबसे अधिक कारगर साबित होंगे। पैंथर टीम को कभी भी एक जगह पर खड़ा नहीं रहना है। उन्हें लगातार पेट्रोलिंग करनी है तभी चोर उचक्के शहर से दूर रहेंगे।
    पीसीआर में अधिकारी रखें सरकारी फोन
    एसपी ने समीक्षा के दौरान यह पाया कि पीसीआर और हाईवे पेट्रोलिंग में उपलब्ध कराए गए सरकारी फोन ड्राइवर के पास रहता है। अक्सर यह फोन बंद भी रहता है। इसलिए अधिकारियों के पर्सनल फोन पर बात करना पड़ता है। यह रवैया अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी फोन को पुलिस अधिकारी अपने पास रखें और जब ड्यूटी बदले तो गाड़ी के साथ-साथ मोबाइल फोन भी हस्तांतरित करें। उन्होंने कहा कि अगर किसी का भी सरकारी नंबर बंद आएगा, तो उन्हें सीधे तौर पर नोटिस किया जाएगा।
    कोयला तस्करों पर लगातार हो छापेमारी
    एसपी ने कहा कि शहरों और हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रहे लोग कोयला तस्करों के खिलाफ लगातार छापेमारी करें। अगर कहीं कोई तस्कर पुलिस टीम पर हावी होता है, तो तत्काल उसकी सूचना थाने को दें। उन्होंने कहा कि अगर किसी अधिकारी की मिलीभगत भी कोयला तस्करों के साथ है तो पैंथर की टीम सीधे एसपी को रिपोर्ट कर सकती है। उन्होंने पीसीआर टीम को सख्त हिदायत दिया कि चटूपालु घाटी में बाइक से कोयला लदे साइकिलों को खींचा जाता है। यह पूरी तरीके से बंद होना चाहिए। इसके अलावा गोला और रजरप्पा क्षेत्र में भी बाइक से कोयला तस्करी की सूचनाएं मिल रही है। उस इलाके के पेट्रोलिंग और टीम को इस पर निगाह रखनी होगी।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ : अवैध तरीके से चल रहे 27 क्रेशर को किया गया ध्वस्त
    Next Article देवघर : आर्थिक तंगी से परेशान पारा शिक्षक ने की आत्महत्या

    Related Posts

    चाईबासा

    चाईबासा में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सली बंकरों को किया ध्वस्त

    August 8, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    निवेश घोटाला और डिजिटल अरेस्ट के जाल में लोगों को फंसाने वाले गिरोह के सरगनाह को CID ने दबोचा

    August 8, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत दूबे के खिलाफ मामला दर्ज, बाबाधाम के गर्भ गृह में निकास द्वार से जबरन घुसने का इल्जाम

    August 8, 2025
    Latest Posts

    Aaj Ka Rashifal, 09 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 9, 2025

    चाईबासा में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सली बंकरों को किया ध्वस्त

    August 8, 2025

    निवेश घोटाला और डिजिटल अरेस्ट के जाल में लोगों को फंसाने वाले गिरोह के सरगनाह को CID ने दबोचा

    August 8, 2025

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत दूबे के खिलाफ मामला दर्ज, बाबाधाम के गर्भ गृह में निकास द्वार से जबरन घुसने का इल्जाम

    August 8, 2025

    दिल्ली अपोलो पहुंचे राज्यपाल गंगवार, जाना शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य का हाल…

    August 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.