Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Oct, 2025 ♦ 9:49 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पाकुड़ : मनरेगा जेई के खिलाफ राशि हड़पने का मामला दर्ज, जांच
    झारखंड

    पाकुड़ : मनरेगा जेई के खिलाफ राशि हड़पने का मामला दर्ज, जांच

    Team JoharBy Team JoharJanuary 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    पाकुड़ । मनरेगा के कनीय अभियंता सह सांसद निधि के अभिकर्ता रवि कुमार के खिलाफ आशीष कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर विकास साहा ने धोखाधड़ी कर लाखों रूपए की अवैध निकासी का मामला हिरणपुर थाना में दर्ज कराया है।
    शिकायत के मुताबिक शिकायतकर्ता ने 10 मार्च से 29 जून 2019 तक सांसद निधि से संबंधित योजनाओं के लिए 59 लाख 58 हजार रुपए से अधिक की सामग्रियों की आपूर्ति की थी। चूूंकि योजनाओं का संचालन आईटीडीए कार्यालय पाकुड़ के जरिए की गयी थी इसलिए सामग्री आपूर्ति से संबंधित सभी बिल व वाउचर्स आईटीडीए कार्यालय में जमा करवा दिया था। लंबे समय तक भुगतान में टालमटोल किए जाने पर उसने आईटीडीए कार्यालय से सूचना अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी। वहाँ से प्राप्त सूचना के मुताबिक हिरणपुर के तत्कालीन कनीय अभियंता रवि कुमार ने उसके द्वारा समर्पित बिल व वाउचर्स की फर्जी प्रति बनाकर 73 लाख 53 हजार रुपए का भुगतान प्राप्त कर लिया। इसकी लिखित शिकायत उप विकास आयुक्त व निदेशक आईटीडीए से की। तब रवि कुमार ने 5 नवम्बर को चार चेक के द्वारा कुल 10 लाख रुपये का भुगतान किया। बकाया राशि की मांग करने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। इसके मद्देनजर शिकायतकर्ता ने पूर्व में हिरणपुर थाना में एक सनहा भी दर्ज कराया था। अब पुलिस मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
    डीसी कुलदीप चौधरी ने कहा है कि धोखाधड़ी के इस मामले की जांच करायी जाएगी। किसी भी कीमत पर सरकारी राशि की धोखाधड़ी करने नहीं दी जाएगी। वहीं, एसपी राजीव रंजन सिंह ने कहा है कि जेई के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी मामले का नियमानुसार जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, बिहार में किसी भी सूरत में लागू नहीं होगा एनआरसी
    Next Article गिरिडीह : तिरंगा यात्रा में पथराव के बाद जनजीवन सामान्य

    Related Posts

    झारखंड

    आलमगीर आलम से जुड़े मामले में आठ नए आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल, ईडी ने की कार्रवाई

    October 25, 2025
    झारखंड

    झारखंड के विश्वविद्यालयों में प्रमोशन घोटाला, लैब असिस्टेंट बने प्रोफेसर

    October 25, 2025
    झारखंड

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना

    October 25, 2025
    Latest Posts

    सोनपुर मेला 2025 : चुनाव आचार संहिता के बीच भी होगा भव्य आयोजन, प्रशासन ने की तैयारियां तेज

    October 25, 2025

    आलमगीर आलम से जुड़े मामले में आठ नए आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल, ईडी ने की कार्रवाई

    October 25, 2025

    छठ पर्व पर पटना नगर निगम की पहल, गंगा घाटों पर लगे स्वच्छता कलश

    October 25, 2025

    CBSE ने घोषित की 21वीं CTET परीक्षा की तारीख

    October 25, 2025

    झारखंड के विश्वविद्यालयों में प्रमोशन घोटाला, लैब असिस्टेंट बने प्रोफेसर

    October 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.