Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»BCCL को है परियोजना विस्तार की चाह, बिना उचित मुआवजा विस्थापित कर रहे हटने से इंकार
    झारखंड

    BCCL को है परियोजना विस्तार की चाह, बिना उचित मुआवजा विस्थापित कर रहे हटने से इंकार

    Team JoharBy Team JoharDecember 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : बीसीसीएल परियोजना का विस्तार करना चाह रही है. लेकिन परियोजना के समीप रहने वाले लोग बिना उचित मुआवजा सुरक्षित विस्थापन के हटने से इनकार कर रही है. बरोरा एरिया 1 अंतर्गत एएमपी परियोजना के मण्डल केंदुआडीह में एक दर्जन परिवार ब्लास्टिंग स्थल से महज 10 से 20 मीटर दूरी पर बीसीसीएल जमीन पर तीन पीढ़ियों से रह रहे है. बीसीसीएल इन परिवारों को परियोजना विस्तार को लेकर हटाना चाहती है. सभी परिवार को 20 हजार रुपये कंपनी नियामानुसार देने को तैयार है, लेकिन ये परिवार हटने से साफ इंकार कर दिए है. इसे लेकर परियोजना पदाधिकारी के साथ बरोरा थाना परिसर में त्रिपक्षीय वार्ता हुई. बीसीसीएल कम्पनी अनुसार 20 हजार रुपये देने की बात कही. साथ ही बीसीसीएल के बेकार पड़े क्वार्टर देने की बात कही, लेकिन लोगों ने इससे इनकार कर दिया है.

    वहीं मण्डल केंदुआडीह के लोगो ने कहा कि तीन पीढ़ियों से वह रह रहे है. महज 10 से 20 मीटर में बीसीसीएल ब्लास्टिंग करती है. ब्लास्टिंग के पत्थर घरो में आ जा रहे है. कई बार चोटिल भी हुए है. बीसीसीएल उन लोगों को उचित मुआवजा और बेहतर स्थान पर रहने की व्यवस्था कर दे. यही मांग उनलोगों की है, लेकिन बीसीसीएल केवल 20 हजार देने को तैयार है. उसके बाद जाने को कह रही है. जब तक उचित मुआवाजा और रहने का बेहतर स्थान नहीं दिया जाता तब तक जमीन नही खाली करेंगे. 20 हजार रुपये में घर नही बन सकता है.

    वहीं परियोजना पदाधिकारी काजल सरकार ने कहा मण्डल केंदुआडीह बीसीसीएल की जमीन में 1 दर्जन परिवार रह रहे है. इन सभी को बीसीसीएल के विस्थापन नियम अनुसार 20 हजार रुपये दिया जा रहा है. लेकिन ये सभी हटने को तैयार नही है. फिलहाल बात की जा रही है. परियोजना विस्तार के लिये सभी को हटाना जरूरी है.

    इसे भी पढे़ं: 14 बिल्डरों पर रेरा ने की कार्रवाई, 11 लाख 25 हजार का फाइन

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Dhanbad jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर धनबाद न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article20 लाख और लोगों को राशनकार्ड से जोड़ेंगे : डॉ रामेश्वर उरांव
    Next Article BREAKING : बिहार एसटीएफ की रांची में बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का इनामी कुख्यात संजय सिंह गिरफ्तार, हथियार भी जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.