Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Apr, 2026 ♦ 4:40 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»7 सालों में कुछ ऐसे बदला सदर हॉस्पिटल, ओंको-नेफ्रो-गैस्ट्रो विभाग शुरू होने से मरीजों को राहत
    झारखंड

    7 सालों में कुछ ऐसे बदला सदर हॉस्पिटल, ओंको-नेफ्रो-गैस्ट्रो विभाग शुरू होने से मरीजों को राहत

    Team JoharBy Team JoharDecember 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राजधानी का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी हॉस्पिटल सदर में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं. हॉस्पिटल में आए दिन विभाग खुल रहे हैं ताकि इलाज के लिए मरीजों को कहीं और जाने की जरूरत न पड़े. इतना ही नहीं, अब सुपरस्पेशियलिटी जैसी सुविधाएं भी मरीजों को मिलने से उनका विश्वास सदर हॉस्पिटल के प्रति बढ़ा है. यहीं वजह है कि ओपीडी के साथ इनडोर में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. नेफ्रोलॉजी, ओंकोलॉजी, गैस्ट्रो, कार्डियोलॉजी जैसे विभाग पहले केवल रिम्स में थे, लेकिन अब सदर में भी इन बीमारियों का इलाज हो रहा है. इससे मरीजों को बड़ी राहत मिली है. बता दें कि 2017 में 200 बेड के साथ नए भवन की शुरुआत की गई थी. इसके बाद से लगातार बदलाव देखने को मिला और आज शहर के बीच में यह हॉस्पिटल मरीजों को इलाज मुहैया कराने के लिए सीना ताने खड़ा है.

     

    500 से अधिक बेड है हॉस्पिटल में

    पहले सदर हॉस्पिटल में मात्र 80 बेड थे. उस समय में ज्यादातर डिलीवरी के लिए महिलाएं आती थी. आज उस बिल्डिंग के ठीक बगल में ही सुपरस्पेशियलिटी सुविधाओं वाला सदर हॉस्पिटल खड़ा है. इनडोर में मरीजों के लिए 500 से अधिक बेड है. पैथोलॉजी से लेकर एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी, आईसीयू, सीसीयू, एचडीयू जैसी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही है. इसके अलावा मरीजों के लिए सेपरेट रूम के भी इंतजाम हैं, जिसे मात्र 200 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से दिया जा रहा है. जिसमें एयर कंडिशन के अलावा सारी सुविधाएं है. वहीं सफाई में तो प्राइवेट हॉस्पिटल वाले भी फेल हो जाए.

     

    ओपीडी में टोकन सिस्टम की शुरुआत

    सदर हॉस्पिटल ने कुछ चीजों के मामले में प्राइवेट हॉस्पिटलों को भी फेल कर दिया है. वहीं राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स की बात करें वहां भी ऐसी व्यवस्था आज तक नहीं हो पायी. हॉस्पिटल में टोकन मैनेजमेंट सिस्टम शुरू किया गया है, जिससे कि मरीजों को ओपीडी में रजिस्ट्रेशन के बाद टोकन नंबर दे दिया जाता है. नंबर आने पर वह डॉक्टर से जाकर दिखा सकते हैं. इससे लाइन में खड़े होने की झंझट नहीं होती. वहीं लोगों का समय भी बर्बाद नहीं होता है.

     

    डिस्पेंसरी और अमृत फार्मेसी

    हॉस्पिटल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए डिस्पेंसरी पहले से चल रही थी. अब हॉस्पिटल में डिस्पेंसरी का एक्सटेंशन किया गया है, जहां पर दवाओं की रेंज भी बढ़ाई गई है. इस काउंटर से मरीजों को दवाएं मुफ्त में दी जाती है. इसके ठीक बगल में ही सरकार ने अमृत फार्मेसी खोला है. जहां पर ब्रांडेड कंपनियों के दवाएं और इंप्लांट भी मरीजों को 60 परसेंट तक डिस्काउंट पर मिल रही है, जिससे साफ है कि मरीजों की जेब पर बोझ न पड़े इसका ध्यान रखा जा रहा है.

    health johar live news ranchi Sadar Hospital जोहार लाइव न्यूज़ रांची सादर अस्पताल स्वास्थ्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनागपुर में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत, एक घायल
    Next Article गिरीडीह में 13 साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पकड़े गए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : CRPF कैंप हमले के आरोपी पर NIA का शिकंजा, जैश सहयोगी की संपत्तियां जब्त

    April 22, 2026
    झारखंड

    धनबाद: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, सम्मान शिविर आयोजित करने की मांग

    April 22, 2026
    खूंटी

    पृथ्वी दिवस पर मुरहू में जागरूकता अभियान, छात्राओं को सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी

    April 22, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : CRPF कैंप हमले के आरोपी पर NIA का शिकंजा, जैश सहयोगी की संपत्तियां जब्त

    April 22, 2026

    धनबाद: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, सम्मान शिविर आयोजित करने की मांग

    April 22, 2026

    पृथ्वी दिवस पर मुरहू में जागरूकता अभियान, छात्राओं को सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी

    April 22, 2026

     बिहार में सड़कों-पुलों का काम तय समय में पूरा होगा, विभाग ने दिए सख्त निर्देश

    April 22, 2026

    रांची में स्वदेशी और कला का महाकुंभ: ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव’ में 150 नि:शुल्क स्टॉल का मौका, 1 मई से होगा आगाज़

    April 22, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.