Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सड़क किनारे रात गुजारने वालों के लिए बनाए गए टेंपररी आश्रय गृह, नगर निगम कर रहा रेस्क्यू
    झारखंड

    सड़क किनारे रात गुजारने वालों के लिए बनाए गए टेंपररी आश्रय गृह, नगर निगम कर रहा रेस्क्यू

    Team JoharBy Team JoharDecember 13, 2023Updated:December 13, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची : रांची नगर निगम क्षेत्र में आश्रय विहीन लोगों के लिए निगम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में आश्रय गृह निर्मित किया गया है. परंतु रात्रि भ्रमण के दौरान प्राय यह देखा गया है कि वर्तमान में भी कुछ लोग सड़क के किनारे या सार्वजनिक स्थलों पर अपनी रात गुजारते है. जिसके लिए रांची नगर निगम आवश्यक प्रयास कर रहा है. वर्तमान समय में शहर में बढ़ते ठंड को देखते हुए प्रशासक महोदय के आदेशानुसार रात्रि में गुजर बसर कर रहे व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए प्रतिदिन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. निकटतम आश्रय गृह में शिफ्ट किया जा रहा है तथा रहने की समुचित व्यवस्था की जा रही है. साथ ही इससे संबंधित जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. ठंड से बचने के लिए रांची नगर निगम द्वारा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम तथा रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कंबल प्रदान किया जा रहा है. बता दे रांची नगर निगम क्षेत्रांतर्गत कुल 9 आश्रय गृह संचालित किया जा रहा है. इसके अलावा निगम द्वारा बकरी बाजार तथा कर्बला चौक आश्रय गृह में 10-10 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है.

    वेंडर मार्केट में भी इंतजाम

    प्रशासक के आदेशानुसार आश्रय विहीन व्यक्तियों के लिए फिरायालाल, कचहरी एवं उसके आस-पास के क्षेत्र में रोड पर गुजर-बसर कर रहे लोगों के लिए अटल स्मृति वेंडर मार्केट में अस्थायी आश्रय गृह की व्यवस्था की गई है. इस निमित्त अटल स्मृति वेंडर मार्केट के तृतीय तल के कमरा संख्या 11, 12 एवं 13 में 50 बेड का अस्थायी आश्रय गृह (30 बेड पुरुष एवं 20 बेड महिला के लिए आरक्षित) की व्यवस्था की गई है.

    अलाव की भी व्यवस्था

    लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासक के आदेशानुसार रांची नगर निगम द्वारा विभिन्न वार्डों में अलाव की व्यवस्था की जा रही है. निगम द्वारा परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक, रिम्स, खदगड़ा बस स्टैंड, आईटीआई बस स्टैंड, कोकर, पिस्का मोड़, बूटी मोड़, सुजाता चौक, अंबेडकर चौक डोरंडा आदि समेत विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था प्रतिदिन की जा रही है. रांची नगर निगम सभी सम्मानित नागरिकों से अपील करता है कि इस शीतलहर में सड़क किनारे किसी व्यक्ति द्वारा गुजर-बसर किया जा रहा है, तो निगम के नंबर 9431104429 पर सूचना दे. रांची नगर निगम की टीम के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए संबंधित व्यक्ति को निकटतम आश्रय गृह में शिफ्ट किया जायेगा.
    आश्रय गृह गुजर बसर जोहार लाइव रांची नगर निगम रेस्क्यू रोड किनारे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआजसू ने केंद्रीय कमेटी की घोषणा की, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी वरीय उपाध्यक्ष बनाये गये, उमाकांत रजक व विधायक लंबोदर महतो को भी मिली जिम्मेवारी
    Next Article किन्नर समाज का पांच दिवसीय महासम्मेलन, देशभर के किन्नरों का जुटान

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.