Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Oct, 2025 ♦ 1:45 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»आदिवासी नेत्री को गाली देने वाला Youtuber अमित महतो को पुलिस ने भेजा जेल, AJSU सुप्रीमो सुदेश महतो पर लगाया कई गंभीर आरोप
    झारखंड

    आदिवासी नेत्री को गाली देने वाला Youtuber अमित महतो को पुलिस ने भेजा जेल, AJSU सुप्रीमो सुदेश महतो पर लगाया कई गंभीर आरोप

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 9, 2025Updated:October 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अमित
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : आदिवासी समुदाय की नेत्री को सोशल मीडिया पर गाली देने वाला यूट्यूबर अमित महतो को आखिरकार रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमित की गिरफ्तारी आसनसोल से हुई है। आरोपी पर आदिवासी समुदाय की महिलाओं और जेएमएम के विधायकों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल समेत कई अभद्र भाषा को लेकर गंभीर आरोप है। आरोपी अमित के खिलाफ रांची और धनबाद में प्राथमिकी दर्ज है। इधर, जेल जाने से पूर्व आरोपी ने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो पर कई गंभीर आरोप लगाया है। उसने मीडिया से बातचीत में कहा कि सुदेश महतो ने विधानसभा चुनाव से पूर्व पांच लाख का ऑफर दिया था। जिसमें जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम के खिलाफ काम करने को बोला गया था। इसके अलावा जेल जाने से पूर्व आरोपी ने आदिवासी समुदाय के लोगों से माफी भी मांगा है। उसने कहा कि बहकावा में आकर उससे यह गलती हुई है। इस पूरे खेल में आजसू का बड़ा रोल है।

    आदिवासी नेत्रियों और विधायकों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी

    अमित महतो ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए आदिवासी नेत्रियों निशा भगत और ज्योत्सना करकेट्टा के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही थीं। इसके अलावा, झामुमो के टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो और सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो के बारे में भी अभद्र टिप्पणियां की थीं। वीडियो वायरल होने के बाद सामाजिक संगठनों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने इसका कड़ा विरोध किया था।

    धनबाद का रहने वाला है आरोपी

    अमित महतो धनबाद जिले के परसबनिया गांव का निवासी है। रांची और धनबाद पुलिस में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज थी। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। तकनीकी निगरानी के बाद पता चला कि वह आसनसोल में छिपा है। रांची पुलिस ने धनबाद पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में मामला

    अमित के खिलाफ आईटी एक्ट और समाज में वैमनस्य फैलाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त कर लिए हैं। वीडियो की तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है।

    Also Read : शराब घोटाला में गिरफ्तार विनय सिंह के सील शोरूम खोलने का HC ने दिया निर्देश

    YouTuber Amit Mahato arrested : He had abused tribal leaders and JMM MLAs YouTuber Amit Mahato was arrested from Asansol. Youtuber Amit Mahato who abused a tribal leader was sent to jail by the police. आदिवासी नेत्री को गाली देने वाला Youtuber अमित महतो को पुलिस ने भेजा जेल यूट्यूबर अमित महतो आसनसोल से पकड़ा गया यूट्यूबर अमित महतो गिरफ्तार : आदिवासी नेत्री और झामुमो विधायकों को दी थी गाली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्टेट बार काउंसिल चुनाव: नामांकन शुल्क बढ़ाने के फैसले के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
    Next Article राहुल गांधी को झारखंड हाईकोर्ट से राहत, आपराधिक मामले में संज्ञान आदेश रद्द

    Related Posts

    कोडरमा

    रांची का युवक बिहार में खपाने जा रहा था शराब, कोडरमा पुलिस ने चेकपोस्ट पर दबोचा

    October 9, 2025
    जमशेदपुर

    घाटशिला उपचुनाव की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, मतदाताओं से मतदान करने की अपील

    October 9, 2025
    जामताड़ा

    झारखंड विधानसभा की टीम ने जामताड़ा का किया दौरा, कहा – लाभुकों को मिले उचित न्याय और योजनाओं का लाभ

    October 9, 2025
    Latest Posts

    रांची का युवक बिहार में खपाने जा रहा था शराब, कोडरमा पुलिस ने चेकपोस्ट पर दबोचा

    October 9, 2025

    बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू, साहिबगंज में तीन चेकपोस्ट से लगातार हो रही निगरानी

    October 9, 2025

    घाटशिला उपचुनाव की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, मतदाताओं से मतदान करने की अपील

    October 9, 2025

    झारखंड विधानसभा की टीम ने जामताड़ा का किया दौरा, कहा – लाभुकों को मिले उचित न्याय और योजनाओं का लाभ

    October 9, 2025

    झारखंड पुलिस और एसबीआई के बीच हुए एमओयू में विस्तार, अब किसी भी स्थिति में मृत्यु पर परिजनों को मिलेगा 10 लाख

    October 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.