Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Aug, 2025 ♦ 8:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»मुजफ्फरपुर में गोली मारकर युवक की हत्या, लूटपाट के दौरान मारी गोली
    बिहार

    मुजफ्फरपुर में गोली मारकर युवक की हत्या, लूटपाट के दौरान मारी गोली

    Team JoharBy Team JoharDecember 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुजफ्फरपुर : जिले में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को दिनदहाड़े वसुधा केंद्र संचालक की गोली मारकर हत्या कर लूटपाट की गई। वहीं, गुरुवार को भी सकरा थाना क्षेत्र के सिमरी में एक युवक का शव मिला। उसकी गोली मारकर हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। देर रात उसका शव फेंककर अपराधी भाग गए थे। सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सकरा थानेदार सरोज कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।

    देखा कि उसके आंख के ठीक बगल में गोली लगी थी। जिससे उसकी मौत हुई थी। लाश के आसपास खून भी था। मृतक के पास से कई रसीद मिले हैं। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर मौजूद अग्रैल निवासी राजीव कुमार ने बताया की उसके पास से जो रसीद मिला है वह बादाम का था। आसपास के लोग बता रहे थे कि वह मालवाहक का चालक है। पुलिस जांच में पता लगा कि मालवाहक पर 30 से अधिक बोरा बादाम लोड था।

    लूटपाट के दौरान मारी गोली
    आशंका जताई जा रही है कि देर रात अपराधियों ने बादाम लदे मालवाहक को लूटने के क्रम में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी होगी। प्रारंभिक जांच में मृतक समस्तीपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। थानेदार ने कहा कि उसकी पहचान करने की कवायद जारी है। समस्तीपुर पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

    लावारिस हालत में मिली बाइक
    घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिस को लावारिस हालत में एक बाइक मिला है। जिसे जब्त कर इसके ऑनर का पता किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो ये वही बाइक है जिससे अपराधि बुधवार को वसुधा केंद्र पर लूटपाट करने पहुंचे थे। आशंका है कि वही तीनो अपराधियों ने देर रात इस वारदात को भी अंजाम दिया है। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है।

    murder
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकूरियर कंपनी के कर्मचारी को मारा चाकू, तीन लड़कों ने दिया घटना को अंजाम
    Next Article बॉलीवुड फिल्म निर्माता विजय गलानी का लंदन में कैंसर से निधन, सलमान खान स्टारर वीर मूवी के थे प्रोड्यूसर

    Related Posts

    झारखंड

    संघर्षों के आदि हमारे साथी दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से मर्माहत हूं : लालू प्रसाद यादव

    August 4, 2025
    झारखंड

    बिहार के CM नीतीश और दोनों डिप्टी CM ने शिबू सोरेन के निधन पर जताया शोक

    August 4, 2025
    बिहार

    सावन की कांवड़ यात्रा में पांच छात्रों की मौ’त, डीजे वाहन नदी में पलटा

    August 4, 2025
    Latest Posts

    पलामू में ऑनर कि’लिंग : प्रेमी युगल की बेरहमी से ह’त्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

    August 4, 2025

    आपका जाना सिर्फ एक विदाई नहीं, एक युग का अंत है: सीता सोरेन

    August 4, 2025

    BREAKING : शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची

    August 4, 2025

    5 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सम्मान में बंद रहेंगे झारखंड के स्कूल और कॉलेज…

    August 4, 2025

    CCL परिवार ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    August 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.