Ranchi : राजधानी में अवैध हथियार की खरीद फरोख्त करने के इल्जाम में पुलिस ने एक लड़के को गिरफ्तार किया है। इस लड़के का नाम मोहम्मद कैफ उर्फ सोनू बताया गया। वह नगड़ी थाना क्षेत्र के साहेर का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा जब्त किया गया है।
DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा को बीती रात इंफॉर्मेशन मिली थी कि नगड़ी थाना क्षेत्र के प्रेम नगर चौक के पास कुछ लोग अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के लिए जुटे हैं।
SSP ने निर्देश पर DSP मुख्यालय (2) की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने बताये गये ठिकाने पर रेड मारी। पुलिस को देखते ही एक शख्स भागने लगा। पुलिस ने उसे खदेड़ कर धर दबोचा। तालाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। गिरफ्तार मोहम्मद कैफ उर्फ सोनू का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है।
Also Read : JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 3 को सजा… जानें मामला
Also Read : नशा के पेडलरों के लालच से बचें युवा : राजेश कुमार सिन्हा
Also Read : तेतुलिया वन भूमि मामले में CID ने कोर्ट में सौंपी केस डायरी, अगली सुनवाई 2 अगस्त को
Also Read : गुमला में बारिश से कच्चा मकान गिरा, बुजुर्ग की मौ’त