Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Aug, 2025 ♦ 2:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»आप सिर्फ मेरे ससुर नहीं थे, आप झारखंड के बाबा थे : कल्पना सोरेन
    झारखंड

    आप सिर्फ मेरे ससुर नहीं थे, आप झारखंड के बाबा थे : कल्पना सोरेन

    Sneha KumariBy Sneha KumariAugust 8, 2025Updated:August 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कल्पना सोरेन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : गांडेय की विधायक और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बहू कल्पना सोरेन ने गुरुजी के निधन के बाद एक भावुक पोस्ट साझा की है। उन्होंने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर शिबू सोरेन के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कल्पना सोरेन ने लिखा, प्रिय बाबा, जब पूरा देश आपको अश्रुपूरित नेत्रों से विदा कर रहा है, मैंने एक कोना पकड़ लिया है, अपनी आधी जिंदगी जिस वटवृक्ष के साये में महफ़ूज़ हो कर काटी – आज आपके जाने से वह बेटी-सी बहू अपनी टूटी हुई हिम्मत बटोरने का साहस नहीं कर पा रही है। मैं जानती हूं, आप सिर्फ मेरे ससुर नहीं थे, आप झारखंड के बाबा थे हर उस बच्चे के, जिसने जंगलों की गोद में जन्म लिया, और संघर्ष को पहली सांस में महसूस किया।

    जब मैं पहली बार इस परिवार में आई, तो आपके व्यक्तित्व पर गौरव हुआ। आपकी सादगी, आपकी आवाज़ में ठहराव, और सबसे ज़रूरी आपका सुनना। आप सुनते थे हर किसान की चिंता, हर औरत का दर्द, हर मां की खामोशी हर झारखंडी के अरमान। आपने राजनीति को घर की तरह जिया जहाँ सत्ता नहीं, संबंधों का सम्मान होता है। आपके पास बड़ी डिग्रियाँ से भी बड़ी – दृष्टि दूरदर्शी थी। आपने केवल झारखंड को खड़ा नहीं किया हम सबको आत्मनिर्भर होने का हौसला दिया। जब आप “झारखंड” कहते थे, तो वो शब्द भूगोल नहीं, संवेदना बन जाता था।

    बाबा, मैंने आपको कभी पिता की तरह देखा, कभी एक संत की तरह, और कभी एक तपस्वी की तरह जो न सत्ता चाहता था, न वाहवाही बस अपनी माटी की, अपने लोगों की इज्जत चाहता था। आज आप नहीं हैं, पर आपकी चाल की गूंज हर गांव के रास्ते पर है। आपकी चप्पलों की खामोशी हर विधानसभा में गूंज रही है। बाबा, आपने झारखंड को छोड़ा नहीं है आप तो हर उस बेटी की आँख में हैं, जो अपने जंगल, अपने खेत, अपने सपनों को बचाना चाहती है। आप हर उस मां की सांस में हैं, जो चाहती है कि उसके बेटे भी एक दिन आपकी तरह “गुरु” एवं सच्चे इंसान बने। आपका सपना, अब हमारी जिम्मेदारी है। मैं, एक बहू नहीं आपकी बेटी, आपसे वादा करती हूं: “आपका नाम सिर्फ इतिहास में नहीं रहेगा वो हर लड़की के साहस में, हर गांव के संघर्ष में, और झारखंड की हर सांस में जिंदा रहेगा।” आपको झारखंड की हर बेटी का नम्र प्रणाम। आप हमारे संस्कार बन गए हैं। आपके बिना जीना मुश्किल है, पर आपके सपनों को जीना अब हमारा धर्म है।

    प्रिय बाबा,

    जब पूरा देश आपको अश्रुपूरित नेत्रों से विदा कर रहा है,
    मैंने एक कोना पकड़ लिया है,
    अपनी आधी जिंदगी जिस वटवृक्ष के साये में महफ़ूज़ हो कर काटी – आज आपके जाने से वह बेटी-सी बहू अपनी टूटी हुई हिम्मत बटोरने का साहस नहीं कर पा रही है।

    मैं जानती हूं,
    आप सिर्फ मेरे ससुर… pic.twitter.com/3KdH41Cc9H

    — Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) August 8, 2025

    Also Read : हिमेश रेशमिया ने रचा इतिहास, ब्लूमबर्ग की ‘पॉप पावर लिस्ट’ में पहले भारतीय कलाकार के रूप में शामिल

    Also Read :  फंदे पर लटके मिले दारोगा, इलाके में सनसनी

    Also Read :  बिहार मतदाता सूची विवाद : तेजस्वी यादव ने लगाए गंभीर आरोप, चुनाव आयोग ने किया खंडन

    कल्पना सोरेन कल्पना सोरेन न्यूज गुरुजी निधन झामुमो झारखंड के बाबा झारखंड समाचार दिशोम गुरु भावुक पोस्ट शिबू सोरेन श्रद्धांजलि संदेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहिमेश रेशमिया ने रचा इतिहास, ब्लूमबर्ग की ‘पॉप पावर लिस्ट’ में पहले भारतीय कलाकार के रूप में शामिल
    Next Article रक्षाबंधन 2025 : 9 अगस्त को बन रहे शुभ योग… जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

    Related Posts

    झारखंड

    पुत्र धर्म के साथ-साथ राजधर्म निभा रहे हेमंत सोरेन, नेमरा में आवास से सरकारी कामकाज निपटा रहे

    August 8, 2025
    झारखंड

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म का चौथा दिन, CM हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्म

    August 8, 2025
    झारखंड

    झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को SC से मिली बेल, नीरज सिंह की ह’त्या के आरोप में सात साल से थे जेल में बंद

    August 8, 2025
    Latest Posts

    OpenAI ने लॉन्च किया GPT-5, अब तक का सबसे पावरफुल AI मॉडल

    August 8, 2025

    पुत्र धर्म के साथ-साथ राजधर्म निभा रहे हेमंत सोरेन, नेमरा में आवास से सरकारी कामकाज निपटा रहे

    August 8, 2025

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म का चौथा दिन, CM हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्म

    August 8, 2025

    झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को SC से मिली बेल, नीरज सिंह की ह’त्या के आरोप में सात साल से थे जेल में बंद

    August 8, 2025

    नवगछिया के श्रेयांश ने बिहार स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड सहित चार मेडल

    August 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.