Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Sep, 2025 ♦ 12:31 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
    झारखंड

    झारखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भारतीय मौसम विभाग ने झारखंड में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने कोल्हान और संताल परगना क्षेत्र के जिलों के लिए 7 और 9 अगस्त को येलो अलर्ट जारी किया है।

    किन जिलों में होगी भारी बारिश :

    मौसम विभाग के अनुसार, बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों में बने ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवात (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) के प्रभाव से झारखंड में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, बोकारो और धनबाद जिलों में 7 अगस्त से भारी बारिश की आशंका है। इन इलाकों में तेज हवाओं और वज्रपात का भी खतरा बना हुआ है। राजधानी में भी एक से दो बार बारिश होने की संभावना जताई गई है, हालांकि भारी बारिश की चेतावनी फिलहाल जारी नहीं की गई है।

    बीते 24 घंटे में कहां-कितनी बारिश हुई :

    राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई।

    • जमशेदपुर : 41.6 मिमी
    • गोड्डा : 37 मिमी
    • दुमका : 25.2 मिमी
    • धनबाद : 19.4 मिमी

    1 जून से 5 अगस्त तक राज्य में 810.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य (559.8 मिमी) से 45% अधिक है। वहीं रांची में इस अवधि में 1010.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 74% ज्यादा है।

    तापमान में बढ़ोतरी

    बीते दिनों बारिश में कमी के चलते राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

    • रांची : 31.8 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक)
    • सरायकेला : 37.4 डिग्री सेल्सियस (राज्य में सबसे अधिक)

    मौसम विभाग की चेतावनी

    मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों और निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही वज्रपात और तेज बारिश के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

    Also Read : कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त को वृद्धि और रवि योग में धूमधाम से मनाई जाएगी

    Yellow alert issued for heavy rain in Jharkhand झारखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त को वृद्धि और रवि योग में धूमधाम से मनाई जाएगी
    Next Article राहुल गांधी आज चाईबासा कोर्ट में होंगे पेश

    Related Posts

    झारखंड

    आदिवासी बनने के नाम पर झारखंड को दो टुकड़ों में बांटने की साजिश : गीताश्री

    September 20, 2025
    जमशेदपुर

    पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर जमशेदपुर में सेवा पखवाड़ा, लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर…

    September 20, 2025
    जमशेदपुर

    रेल रोको आंदोलन : चाकुलिया स्टेशन पर परेशान यात्रियों की मदद को आगे आई मारवाड़ी युवा समिति

    September 20, 2025
    Latest Posts

    आदिवासी बनने के नाम पर झारखंड को दो टुकड़ों में बांटने की साजिश : गीताश्री

    September 20, 2025

    पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर जमशेदपुर में सेवा पखवाड़ा, लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर…

    September 20, 2025

    रेल रोको आंदोलन : चाकुलिया स्टेशन पर परेशान यात्रियों की मदद को आगे आई मारवाड़ी युवा समिति

    September 20, 2025

    पत्थर कारोबारी मोहसिन खान को PLFI से मिली जान की धमकी, बोला- संगठन को सहयोग करना होगा, नहीं तो…

    September 20, 2025

    BREAKING : रांची के पंडरा थाना में बवाल, लोगों ने किया तोड़फोड़

    September 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.