Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Oct, 2025 ♦ 7:16 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»येदियुरप्पा मंत्रिमंडल का गठन, 17 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
    जोहार ब्रेकिंग

    येदियुरप्पा मंत्रिमंडल का गठन, 17 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली

    Team JoharBy Team JoharAugust 20, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    बेंगलुरु : कर्नाटक में चैथी बार भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री बने बी.एस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली नयी सरकार के मंत्रिमंडल का मंगलवार को पहली बार विस्तार करते हुए 17 नये मंत्रियों को इसमें शामिल किया गया।

    राज्यपाल वजू भाई वाला ने आज सुबह नये मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले श्री येदियुरप्‍पा ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण के लिए 17 विधायकों के नाम राज्‍यपाल को प्रस्‍तावित किया था जिन्‍होंने मंत्री पद की शपथ ली। मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों में निर्दलीय एच नागेश भी शामिल हैं जिन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। नये मंत्रियों में सी. एन. अश्वथ नारायण, के एस ईश्वरप्पा और गोविंद एम. कारजोल भी शामिल हैं। 

    उल्‍लेखनीय है कि पिछले महीने कांग्रेस और जनता दल (एस) के 17 विधायकों के विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफे की वजह से एच. डी. कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली जनता दल (एस)-कांग्रेस गठबंधन सरकार अल्‍पमत में आ गयी थी और इसकी वजह से सरकार भी गिर गई थी। इसके बाद कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाई और श्री येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को चैथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। मंत्रिमंडल विस्‍तार से पहले श्री येदियुरप्पा ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। श्री शाह की मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के विस्तार का फैसला लिया। 
    श्री येदियुरप्पा मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों में एक निर्दलीय विधायक एच. नागेश भी शामिल हैं जिन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलायी गयी है। पच्चीस दिन पुराने श्री येदियुरप्पा मंत्रिमंडल का यह पहला विस्तार है। 
    मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों में गोविंद एम. कारजोल, डॉ. सी. एन. अश्वथ नारायण, लक्ष्मण संगप्पा सावदी, के. एस. ईश्वरप्पा, आर. अशोक, जगदीश शेट्टार, बी. श्रीरामुलु, एस. सुरेश कुमार, वी. सोमन्ना, सी.टी. रवि, बासवराज बोम्मई, कोटा श्रीनिवास पुजारी, जे. सी. मधु स्वामी, सी. सी. पाटिल, एच. नागेश (निर्दलीय विधायक), प्रभु चैहान और सुश्री जोले शशिकला अन्ना साहेब शामिल हैं। 
    केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, भाजपा सांसद शोभा खारंदलजे, भाजपा के सभी विधायक, डीजी और आईजीपी नीलमणि एम. राजू तथा कांग्रेस के निलंबित विधायक रोशन बेग भी इस अवसर पर मौजूद थे।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचंद्रयान-2 ने चंद्रमा की कक्षा में किया प्रवेश
    Next Article प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री रघुवर दास, कहा-राज्य तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर

    Related Posts

    गढ़वा

    BREAKING : गढ़वा में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में घोटाला, ₹29 लाख की हेराफेरी का FIR दर्ज

    October 22, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड से लेकर अंडमान तक, खड़िया युवाओं की एकजुटता का अनोखा संगम

    October 22, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    कुख्यात राहुल सिंह के पांच गुर्गे चढ़े पुलिस के हत्थे, रेलवे साइडिंग पर करने वाले थे गोलीबारी

    October 22, 2025
    Latest Posts

    खेसारी लाल यादव और पत्नी चंदा देवी ने छपरा में किया जोरदार रोड शो, जनता ने दिखाई जबरदस्त उत्सुकता…

    October 22, 2025

    BREAKING : गढ़वा में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में घोटाला, ₹29 लाख की हेराफेरी का FIR दर्ज

    October 22, 2025

    झारखंड से लेकर अंडमान तक, खड़िया युवाओं की एकजुटता का अनोखा संगम

    October 22, 2025

    परिणीति चोपड़ा का 37वां जन्मदिन : बेटे के जन्म के बाद राघव चड्ढा ने शेयर कीं मेटरनिटी फोटोज, बोले- ‘शहर की बेस्ट मॉमी’

    October 22, 2025

    झारखंड HC ने पुलिस थानों में CCTV लगाने में देरी पर जताई चिंता, गृह विभाग के प्रधान सचिव से मांगा जवाब…

    October 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.