Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Nov, 2025 ♦ 6:06 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»WPL 2026 : RCB के हेड कोच बदले, अब मालोलन रंगराजन संभालेंगे कमान
    खेल

    WPL 2026 : RCB के हेड कोच बदले, अब मालोलन रंगराजन संभालेंगे कमान

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 4, 2025Updated:November 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    RCB
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने सपोर्ट स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है। तमिलनाडु के पूर्व स्पिनर मालोलन रंगराजन अब टीम के हेड कोच होंगे। रंगराजन RCB के साथ पहले दिन से जुड़े हैं और उन्होंने कोच बेन सॉयर, माइक हेसन और ल्यूक विलियम्स के साथ काम किया है। उनकी मौजूदगी में RCB ने 2024 में अपना पहला WPL खिताब जीता था।

    इंग्लैंड की पूर्व तेज गेंदबाज अन्या श्रब्सोल को टीम का नया बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है। यह उनके लिए WPL में पहली कोचिंग जिम्मेदारी होगी। श्रब्सोल 2017 में इंग्लैंड को वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाली टीम का हिस्सा थीं। उन्होंने 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया और इसके बाद इंग्लैंड की सदर्न वाइपर्स टीम में खिलाड़ी और सहायक कोच के तौर पर काम किया। वे अब RCB में सुनैत्रा परांजपे की जगह लेंगी। टीम के बाकी सपोर्ट स्टाफ में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। आर. मुरलीधर बल्लेबाजी कोच बने रहेंगे और नवनीता गौतम हेड फिजियो के रूप में टीम के साथ काम जारी रखेंगी।

    मालोलन रंगराजन की पहली बड़ी जिम्मेदारी टीम के खिलाड़ियों का रिटेंशन तय करना होगी। RCB को 5 नवंबर तक यह तय करना है कि किन खिलाड़ियों को अगले सीजन के लिए रखा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक टीम स्मृति मंधाना को कप्तान और पहली रिटेंशन के रूप में बरकरार रखेगी। इसके अलावा एलिसे पेरी, ऋचा घोष, सोफी मोलिन्यू और श्रेयांका पाटिल के साथ भी बातचीत चल रही है। WPL 2026 का आयोजन 8 जनवरी से फरवरी की शुरुआत तक होगा, जबकि मेगा ऑक्शन 26 नवंबर को नई दिल्ली में होने की संभावना है।

     Also Read : CITES ने वनतारा को दी क्लीन चिट, सुप्रीम कोर्ट के बाद फिर मिली सराहना

    WPL : Malolan Rangarajan appointed RCB head coach WPL : RCB appoints Anya Shrubsole as bowling coach WPL : RCB makes major coaching change WPL : RCB ने अन्या श्रब्सोल को बनाया बॉलिंग कोच WPL : RCB ने किया बड़ा कोचिंग बदलाव WPL : मालोलन रंगराजन RCB की हेड कोच WPL 2026
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCITES ने वनतारा को दी क्लीन चिट, सुप्रीम कोर्ट के बाद फिर मिली सराहना
    Next Article पटना PMCH में शुरू हुआ नया चर्म रोग वार्ड, मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की आमने-सामने टक्कर, 6 की मौ’त… देखें वीडियो

    November 4, 2025
    चाईबासा

    झामुमो के FB पेज पर अश्लील तस्वीरें पोस्ट, पूर्व पदाधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज

    November 4, 2025
    झारखंड

    CM हेमंत ने ‘झारखंड जागरण गौरव यात्रा’ रथ को दिखाई हरी झंडी, क्या बोले… जानें

    November 4, 2025
    Latest Posts

    बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की आमने-सामने टक्कर, 6 की मौ’त… देखें वीडियो

    November 4, 2025

    झामुमो के FB पेज पर अश्लील तस्वीरें पोस्ट, पूर्व पदाधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज

    November 4, 2025

    CM हेमंत ने ‘झारखंड जागरण गौरव यात्रा’ रथ को दिखाई हरी झंडी, क्या बोले… जानें

    November 4, 2025

    घाटशिला में झामुमो ने जनता को ठगा, अब बदलाव की बयार : लंबोदर महतो

    November 4, 2025

    निजी अस्पताल में प्रसूता की मौ’त, लापरवाही के आरोप में परिजनों ने किया हंगामा

    November 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.