Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Nov, 2025 ♦ 12:02 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार: इमरजेंसी वार्ड के बाहर घंटों पड़ी रही महिला, मूकदर्शक बना रहा अस्पताल प्रशासन
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: इमरजेंसी वार्ड के बाहर घंटों पड़ी रही महिला, मूकदर्शक बना रहा अस्पताल प्रशासन

    Team JoharBy Team JoharJuly 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    सीवान। पूरे देश में कोरोना वायरस महामारी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं कई ऐसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं जिनमें मरीजों को अपने इलाज के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। बिहार की स्थिति खराब है। यहां कोरोना संदिग्ध अस्पताल के बाहर पड़े हुए हैं और उनका इलाज कराने के लिए मिन्नतें करनी पड़ रही हैं। 

    ऐसा ही एक मामला सूबे के सीवान जिले से सामने आया है। यहां के एक सदर अस्पताल के बाहर आपातकालीन वार्ड के ठीक आगे एक महिला सुबह से पड़ी हुई थी। सुबह से लगातार बारिश भी हो रही थी और ऐसे में वह भीगती रही। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन मूकदर्शक बना रहा।

    सिविल सर्जन यदुवंश शर्मा से जब इस मामले के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने साफ कर दिया कि महिला कोरोना मरीज नहीं है। उन्होंने कहा कि डीएम द्वारा मुझे सूचना दी गई और हमने तुरंत संज्ञान लिया। वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के गृह जिले का अस्पताल लगातार तीन बड़े मामलों से एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद यूजर्स ने दावा किया कि महिला को अस्पताल प्रशासन ने भर्ती कराया और उसका इलाज शुरू हो गया है। उसका कोरोना परीक्षण भी कराया जाएगा।

    शिबली नाम की यूजर ने ट्वीट कर कहा, ‘कुछ घंटे पहले, मेरे घर के पास रहने वाले एक फल विक्रेता के बच्चे को सांप ने काट लिया था। यहां भारी बारिश हो रही थी, इसलिए उसे सरकारी अस्पताल ले जाने के लिए कोई सुविधा नहीं मिली। मैंने उसे अपनी बाइक पर बैठाया और वहां मैंने एक भयानक दृश्य देखा। एक वृद्ध महिला दर्द से छटपटा रही थी और अस्पताल परिसर में खुले आसमान के नीचे फर्श पर पड़ी थी। मैंने अटेंडेंट से पूछा, उसे क्या हुआ है, उसने जवाब दिया वह कोरोना पॉजिटिव है। मैंने फिर पूछा, तुम लोग उसका इलाज क्यों नहीं कर रहे हो? उन्होंने कहा, कोई भी उसकी देखभाल करने के लिए साथ नहीं है। वह अकेली है। मैंने अस्पताल वालों से कहा कि अगर कोई उसकी मदद नहीं करेगा तो वह मर जाएगी। उन्होंने कहा कि हम क्या कर सकते हैं।’ यूजर ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने महिला को भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउत्तराखंड: मुनस्यारी पर टूटा बादलों का कहर, 3 की मौत
    Next Article विनय महतो हत्याकांड : पोक्सो कोर्ट ने दोबारा ट्रायल शुरू करने का दिया आदेश

    Related Posts

    बिहार

    AIMIM की जीत पर गांधी चौक में जश्न, मिठाई बांटी और पटाखे फोड़े

    November 16, 2025
    बिहार

    बिहार चुनाव में हार के बाद पहली बार सामने आएंगे तेजस्वी, RJD की कल होगी बैठक

    November 16, 2025
    ट्रेंडिंग

    स्कूल विवाद के चलते नाबालिग जूस विक्रेता को मा’रा चाकू

    November 16, 2025
    Latest Posts

    जामताड़ा में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर चर्चा, प्रेस की विश्वसनीयता बनाए रखने पर जोर

    November 16, 2025

    AIMIM की जीत पर गांधी चौक में जश्न, मिठाई बांटी और पटाखे फोड़े

    November 16, 2025

    तेज रफ्तार हाइवा ने युवक को मारी टक्कर, ग्रामीणों ने रोका वाहन

    November 16, 2025

    गुजरात में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी सुहेल के घर पहुंची एटीएस, डेढ़ घंटे तक चली तलाशी

    November 16, 2025

    कांग्रेस का ‘नेशनल मीडिया टैलेंट हंट’ जल्द शुरू होगा झारखंड में, नए प्रवक्ताओं की होगी चयन प्रक्रिया

    November 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.