Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jun, 2025 ♦ 3:02 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चतरा में लहलहा रही केसर की खेती, महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, 25 गुना मुनाफे की उम्मीद
    जोहार ब्रेकिंग

    चतरा में लहलहा रही केसर की खेती, महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, 25 गुना मुनाफे की उम्मीद

    Team JoharBy Team JoharFebruary 19, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    चतरा। झारखंड में केसर की खेती, वो भी चतरा में…सुनकर थोड़ा आश्चर्य लगता है। अब तक केसर के लिए कश्मीर की वादियों को ही मुफीद माना जाता था। लेकिन चतरा में बड़े पैमाने पर केसर की खेती की जाने लगी है। खास बात ये है कि इसमें महिला किसान ज्यादा हैं।

    चतरा जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर की दूर सिमरिया प्रखंड के चलकी और सेरंगदाग गांव में आत्मनिर्भरता की फसल लहलहा रही है। JSLPS (Jharkhand State Livelihoods Promotion Society ) संस्था की मदद से केसर की खेती हो रही है। जो कश्मीर की पहचान है। अब झारखंड की महिलाएं इससे जुड़ने लगीं हैं। चलकी और सेरंगदाग की महिलाएं केसर की खेती कर देशभर की महिलाओं के लिए मिसाल बन रही हैं। पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी साकार करने में जुटी हैं।

    चतरा में पहली बार महिलाओं ने केसर की खेती करना शुरू किया है। इस केसरिया सोने की खेती से 25 गुना मुनाफा होने की उम्मीद है। अप्रैल तक फसल तैयार होने की संभावना है। बाजार में गुणवत्ता के आधार पर केसर के 80 हजार से एक लाख रुपए प्रति किलो के भाव है। राजकुमारी देवी ने बताया कि गांव की महिलाओं के कहने पर समूह से जुड़ने के बाद 30 हजार रुपए का लोन लेकर केसर का बीज खरीद कर खेती कर रही हूं। यहां की महिलाओं ने एक एकड़ से अधिक जमीन पर केसर की खेती शुरू की है। अक्टूबर में केसर को लगाया गया था। 6-7 महीने में केसर तैयार हो जाता है। सरिता देवी ने कहा कि जेएसएलपीएस के समूह से जुड़कर केसर की खेती करने का प्रशिक्षण लिया। जिसके बाद कर्ज लेकर केसर की खेती शुरू की हूं।

    जेएसएलपीएस के प्रखंड प्रबंधक राहुल रंजन पाण्डेय ने कहा कि संस्था की निगरानी में सखी मंडल की दीदियों को बैंकों से ऋण उपलब्ध करवाकर पूरी तरह से जैविक तरीके से केसर की खेती की जा रही है। अब तो केसर की फसल से खेत की क्यारियां भी महकने लगी हैं। इसके फूल को सुखाकर एकत्रित किया जाता है, जिसकी जांच सरकारी प्रयोगशाला में कराई जाती है। जांच में गुणवत्ता तय होने के बाद किसानों को प्रमाण पत्र दिया जाता है। इसके आधार पर ही किसान को 80 हजार से एक लाख रुपए तक का भुगतान खरीदार करते हैं। हालांकि केसर की खेती के लिए अभी तक कश्मीर के मौसम को मुफीद माना जाता है। पूरे देश में केसर की सप्लाई कश्मीर से ही होती है। मगर अब चतरा में भी बड़े पैमाने पर की जा रही केसर की खेती के जरिए कश्मीर को भी टक्कर देने की कोशिशें की जाने लगी है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल की कीमतों से चुनाव वाले राज्यों में बीजेपी की दिक्कतें बढ़ीं
    Next Article रांची में दो मंदिरों में चोरी, मूर्ति और गहने समेत दानपेटी का पूरा पैसा गायब

    Related Posts

    जामताड़ा

    SDM अनंत कुमार ने तालाब अतिक्रमण सहित विभिन्न परिवादों का किया स्थलीय जांच…

    June 21, 2025
    जमशेदपुर

    डेढ़ साल बाद इंटर की छात्राओं को कॉलेज छोड़ने का आदेश, पहुचीं DC कार्यालय…

    June 21, 2025
    जमशेदपुर

    कांग्रेस ने DC के प्रयासों की सराहना की, बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा देने की उठाई मांग …

    June 21, 2025
    Latest Posts

    SDM अनंत कुमार ने तालाब अतिक्रमण सहित विभिन्न परिवादों का किया स्थलीय जांच…

    June 21, 2025

    डेढ़ साल बाद इंटर की छात्राओं को कॉलेज छोड़ने का आदेश, पहुचीं DC कार्यालय…

    June 21, 2025

    कांग्रेस ने DC के प्रयासों की सराहना की, बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा देने की उठाई मांग …

    June 21, 2025

    जमशेदपुर के DC ने निर्वाचन तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए जरूरी निर्देश…

    June 21, 2025

    नकली शराब के बड़े रैकेट का खुलासा, भारी मात्रा में शराब जब्त

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.