Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Aug, 2025 ♦ 12:31 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»टेरर फंडिंग मामले में गवाह टिंबर व्यवसायी सुरक्षित लौटे रांची, एनआईए की पूछताछ के बाद डर से गये थे मुंबई
    जोहार ब्रेकिंग

    टेरर फंडिंग मामले में गवाह टिंबर व्यवसायी सुरक्षित लौटे रांची, एनआईए की पूछताछ के बाद डर से गये थे मुंबई

    Team JoharBy Team JoharJuly 31, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के पेट्रोल पंप से बरामद 25.30 लाख मामले में गवाही देने रांची आये गुजरात के व्यवसायी नवीन पटेल सुरक्षित लौट आये है। रांची से लापता होने के बाद व्यवसायी नवीन मुंबई चले गए थे। मुंबई से नवीन ने अपने बेटे को मोबाइल पर संपर्क कर जानकारी दी। जिसके बाद नवीन के बेटे ने यह जानकारी रांची पुलिस को दी। इसके बाद रांची पुलिस ने व्यवसायी नवीन से संपर्क कर रांची आने को बोला। फिर व्यवसायी ने बेटे से फ्लाइट का टिकट रांची का करवाया और बुधवार की शाम मुंबई से रांची पहुंचा है। व्यवसायी नवीन के रांची आने के बाद पुलिस ने अपने कब्जे में रखा है। एनआईए और रांची पुलिस की टीम नवीन से पूरे मामले में संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही है।
    हालांकि, इससे पूर्व एसएसपी अनीश गुप्ता ने सिटी एसपी हरिलाल चौहान के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। जिसमें सीसीआर डीएसपी आनंद लांगुरी, हटिया डीएसपी प्रभात रंजन बरवार और साइबर सेल की टीम थी।

    28 जुलाई को दर्ज करवाया था व्यवसायी ने बयान

    पुलिस के अनुसार व्यवसायी नवीन ने 28 जुलाई को रांची पहुंच कर अपना बयान दर्ज करवाया था। रांची में बयान देने के बाद व्यवसायी को एनआईए ने मुक्त कर दिया था। इसके बाद 29 को एनआईए ने बयान का वेरिफिकेशन के लिए दोबारा बुलाया था, लेकिन वह नहीं आया। इसके बाद नवीन का मैसेज उनके परिजनों के पास पहुंचा। जिसमें सुसाइड करने से संबंधित मैसेज था। इसके बाद परिजनों ने रांची पुलिस को जानकारी देने कर खोजने का आग्रह किया है।

    पीएलएफआई सुप्रीमो का पैसा 25.30 लाख हुआ था बरामद

    नोटबंदी के समय बेड़ो से रेखा पेट्रोल पंप मालिक को 25.30 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने दावा किया था कि जब्त पैसे पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का था। पुलिस और एनआईए टेटर फंडिंग के नेटवर्क को तोड़ने में जुटी है। इसी सिलसिले में झारखंड में लगातार कार्रवाई होती रही और दिनेश गोप के कई ठिकानों पर एनआईए ने छापेमारी कर सामान व पैसे जब्त किया है। हालांकि, एनआईए की कार्रवाई अभी भी जारी है। जबकि, सूत्रों की मानें तो दिनेश गोप एक करोड़ कालेधन को व्हाइट मनी बनाना चाहता था। जिसकी जानकारी एनआईए को मिली तो 10 नवंबर 2016 को 25.30 लाख रूपये पकड़ा था। यह रकम पेट्रोल पंप के मालिक नंद किशोर महतो तक कामडारा निवासी ठेकेदार यमुना प्रसाद ने पहुंचाया था।

    पीएलएफआइ के निवेशक सुमंत से जुड़े हैं तार

    नोटबंदी के दौरान बीते 10 नवंबर 2016 को पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप के 25 लाख रुपये बेड़ो से बरामद किए गए थे। ये पैसे एक पेट्रोलपंप संचालक को बदली के लिए भेजा था। कांड के अनुसंधान में एनआइए ने निवेशक सुमंत साव, जितेंद्र सिंह को हाल में गिरफ्तार किया था। सुमंत लेवी के पैसों का निवेश शेल कंपनियों व पावर प्लांट लगाने के नाम पर कर रहा था। एनआइए की जांच में यह बात सामने आयी थी कि सुमंत ने लाइजनिंग के लिए नवीन से भी संपर्क किया था। इस मामले में एनआइए ने पहली बार 29 अप्रैल को नवीन को गवाही देने के लिए रांची बुलाया था। उस समय वे हाजिर नहीं हुए थे, दोबारा 28 जुलाई को तिथि निर्धारित कर बुलाया गया था। पुलिस आशंका जता राही है कि टेरर फंडिंग के मामले में खुद के फंसने के डर से गायब हो गए थे।

    परिजनों को वाट्सएप पर भेजा था सुसाइड नोट

    मंगलवार की सुबह 5 बजे नवीन भाई जयंति भाई पटेल ने अपने साले भगवान भाई पटेल को वाट्सएप पर सुसाइड नोट वाली मैसेज भेजा। वाट्सएप मैसेज में नवीन ने जीवन से उबकर सुसाइड करने की बात लिखी थी। कहा था कि बच्चों का खयाल रखना। इसके बाद परिजनों ने पटेल समाज के अध्यक्ष तुलसी पटेल की मदद से रांची पुलिस से नवीन पटेल को ढूंढने की गुहार लगाई थी।

    होटल के मैनेजर से भी पुलिस ने की थी पूछताछ

    एनआई ने नवीन भाई जयंत भाई पटेल के गायब होने की जानकारी रांची पुलिस से मिलने के बाद होटल रिवर व्यू पहुंची थी। एनआईए ने होटल के मैनेजर से पूछताछ किया। मौके पर पुलिस ने नवीन के सारे सामान जब्त किए हैं। नवीन रात में सारे सामान छोड़कर होटल से गए थे।

    #Jharkhand News #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआदिवासी आबादी व युवाओं के लिये रोजगार सृजन में मेला बनेगा सहायक : के रवि कुमार, सचिव उद्योग
    Next Article झारखंड को रेलवे ने दिया दो ट्रेनों की सौगात

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, आरोपी फरार…

    August 11, 2025
    झारखंड

    चंद्रशेखर आजाद पहुंचे नेमरा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को की श्रद्धांजलि अर्पित…

    August 11, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में फटाफट निपटाए जा रहे जमीन से जुड़े लंबित मामले

    August 11, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, आरोपी फरार…

    August 11, 2025

    चंद्रशेखर आजाद पहुंचे नेमरा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को की श्रद्धांजलि अर्पित…

    August 11, 2025

    जमशेदपुर में फटाफट निपटाए जा रहे जमीन से जुड़े लंबित मामले

    August 11, 2025

    विधायक सविता महतो ने नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी, उनके संघर्ष और त्याग को बताया प्रेरणा का स्रोत…

    August 11, 2025

    राष्ट्रीय जतरा महोत्सव की महासचिव नीलम बिरुली की संदिग्ध मौ’त, पति गिरफ्तार

    August 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.