Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Oct, 2025 ♦ 6:12 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»मेरठ जेल में मुस्कान की ख्वाहिश, बच्चे को भगवान कृष्ण जैसा देखना चाहती हैं….
    देश

    मेरठ जेल में मुस्कान की ख्वाहिश, बच्चे को भगवान कृष्ण जैसा देखना चाहती हैं….

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaSeptember 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: नीले ड्रम वाली हत्यारी मुस्कान ने जेल में कहा कि उसका बच्चा भगवान कृष्ण जैसा हो। मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद मुस्कान ने यह ख्वाहिश अपनी साथी कैदियों से जाहिर की है। मुस्कान इस समय साढ़े पांच महीने की गर्भवती है और जेल में उसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

    मुस्कान के साथ उसका प्रेमी साहिल भी जेल में बंद है। दोनों ने पहले सौरभ की हत्या की थी और उसके शरीर को टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में पैक कर दिया था। जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के लिए जेल में विशेष प्रावधान हैं। डॉक्टर नियमित चेकअप करते हैं और जरूरत पड़ने पर गायनोकोलॉजिस्ट भी बुलाए जाते हैं। हर 15 दिन में उनकी जांच होती है और आवश्यक होने पर जिला महिला अस्पताल में भेजा जाता है। उन्हें निर्धारित दवाइयां और पोषणयुक्त आहार जैसे फल और दूध भी प्रदान किए जाते हैं।

    मुस्कान और साहिल पहले नशे के आदी थे, लेकिन जेल में उनकी यह लत पूरी तरह छूट गई है। अधीक्षक ने बताया कि जेल में नशामुक्ति केंद्र में उनका इलाज किया गया, ड्रग डी-एडिक्शन की दवाइयां दी गईं और बाहर से काउंसलर बुलाकर उनका उपचार कराया गया। अब उनकी स्थिति सामान्य है। साहिल बागवानी जैसे काम कर रहा है, जबकि मुस्कान से कोई काम नहीं कराया जा रहा क्योंकि नियम के अनुसार गर्भवती महिलाओं से कार्य नहीं करवाया जाता।

    दोनों ने अब जमानत की ख्वाहिश जताई है। साहिल के लिए उसके परिवार ने वकील लगाया था, जबकि मुस्कान के पास कोई वकील नहीं था। पहले उनकी जमानत खारिज हो चुकी है। अब हाई कोर्ट में प्रोबोनो लीगल सर्विस के जरिए जमानत की अपील की गई है। मुस्कान चाहती है कि प्रेग्नेंसी और बच्चे की देखभाल के आधार पर उसे डिलीवरी तक और बच्चे के छोटे होने तक जमानत दी जाए। हाई कोर्ट जो आदेश देगा, उसका पालन किया जाएगा।

    Blue Drum Case Criminal Case Drug Addiction Recovery High Court bail Indian News jail news Krishna-like Child Legal Update Meerut Jail Muskaan Pregnant Inmate Prison Care Sahil Saurabh Murder Case Women's Rights
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी के 75वें जन्मदिन से गांधी जयंती तक देशभर में बीजेपी का सेवा पखवाड़ा…
    Next Article पारंपरिक रूप से मनाया गया करमा पर्व, डाली सजाकर नृत्य गीत पर झुमी बहनें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में 7.5 लाख का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, सासाराम का ‘मौसाजी’ करता है माल सप्लाई

    October 19, 2025
    देश

    नेपाल में Gen Z बना रहे नया राजनीतिक दल, चुनाव लड़ने से पहले रखी दो अहम शर्तें

    October 19, 2025
    देश

    ISRO की ऐतिहासिक उपलब्धि : चंद्रयान-2 ने पहली बार देखा सूर्य की सौर ऊर्जा का चंद्रमा पर प्रभाव

    October 19, 2025
    Latest Posts

    JMM नहीं लड़ेगा बिहार विस चुनाव, राजद-कांग्रेस को भुगतना होगा परिणाम : मंत्री सुदिव्य

    October 20, 2025

    दिवाली पर मौसम का बदलेगा मिजाज, झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना

    October 20, 2025

    दीपों का पर्व दीपावली आज, देशभर में हर्षोल्लास का माहौल

    October 20, 2025

    चौपाटी संचालक की ह’त्या करने वाले अपराधी की रांची पुलिस से मु’ठभेड़, दो गो’ली लगी पैर में

    October 20, 2025

    मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी, रांची की 3.88 लाख महिलाओं के खाते में 97 करोड़ ट्रांसफर

    October 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.