Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Sep, 2025 ♦ 8:11 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»‘घर छोड़ देंगे ऑटो से ही’… फिर दोस्त के साथ मिल किया गैंगरेप, SSP क्या बोले… देखें
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर छोड़ देंगे ऑटो से ही’… फिर दोस्त के साथ मिल किया गैंगरेप, SSP क्या बोले… देखें

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJune 2, 2025Updated:June 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गैंगरेप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप करने के इल्जाम में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों के नाम विनय कुमार साव और बसंत कुमार बताये गये। करीब 35 साल की विनय कुमार साव चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र के सोपारम गांव का रहने वाला है। फिलहाल वह रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में रहता है। वहीं, 32 साल का बसंत कुमार रांची के रातू थाना क्षेत्र के हुरहुरी गांव में रहता है। पुलिस ने एक टेम्पू, एक बाइक और संदेही गुनहगारों के दो मोबाइल फोन जब्त किये हैं। इस बात का खुलासा आज DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया।

    SSP ने मीडिया को बताया कि लड़की बीते 30 मई को अपने गांव से दिल्ली जाने के वास्ते निकली थी। उसका गांव गुमला में है। वह ट्रेन पकड़ने के लिए हटिया रेलवे स्टेशन पहुंच गयी थी। उसी वक्त उसकी मां का फोन आया और उसने दिल्ली जाने का इरादा बदल दिया। वह वापस अपने घर लौटना चाहती थी। स्टेशन से बाहर निकली और एक टेम्पू वाले को बोली… भईया, गुमला जाना है। बस पकड़ने के लिए ललगुटवा छोड़ दीजियेगा?? टेम्पू वाले ने उसे गाड़ी में बैठा लिया। रास्ते में चलते-चलते उसने लड़की को झांसे में ले लिया और कहा कि टेम्पू से ही गुमला उसके घर पहुंचा देगा। इसके बाद वह रातु, ठाकुरगांव, बुढ़मु होते हुए लड़की को राय ले गया। वहां, उसने अपने एक साथी को लिया और फिर रातु, मांडर, विजुपाड़ा होते हुए चान्हों थाना क्षेत्र के चौड़ा गांव के एक जंगल में ले गया। वहां, दोनों ने मिलकर उस नाबालिग लकड़ी के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद अगले दिन दिना 31 मई को भोर के करीब चार बजे रातु थाना क्षेत्र के मुरगु स्थित मंत्री होटल में लाकर लड़की को छोड़ दिया और वहां से भाग निकले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी कि मंत्री होटल के पास एक लड़की बदहवास पड़ी है। लगता है उसके साथ बहुत गलत हुआ है। मिली इंफॉरमेसन पर रातु पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को अपने साथ थाना ले गयी। थाना में पीड़िता ने सारी आपबीती पुलिस को बतायी। जिसके बाद गठित टीम ने टेक्निकल सेल की मदद ली और दोनों संदेही गुनहगारों को धर दबोचा।

    रांची के रातू में नाबालिग से हुए गैंगरेप का खुलासा, दो गिरफ्तार, DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा क्या बोले… देखिये pic.twitter.com/U0ufd7Tv3q

    — Johar Live (@joharliveonweb) June 2, 2025

    इस कांड का खुलासा करने में DSP अरबिन्द कुमार, रातू थानेदार इंस्पेक्टर राम नारायण सिंह, एसआई प्रियंका कुमारी, नवीन शर्मा, संतोष यादव, अनुप कुमार, विश्वेश्वर कुमार, अनुरंजन कुमार, छोटु कुमार, महेश प्रसाद कुशवाहा और एएसआई सुनील कुमार सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

    Also Read : असम के नगांव गैंगरेप केस का मुख्य आरोपी पुलिस कस्टडी से भागकर तालाब में कूदा, शव बरामद

    'Will drop her home in an auto'... then gangraped her with the help of a friend 'घर छोड़ देंगे ऑटो से ही'... फिर दोस्त के साथ मिल किया गैंगरेप SSP क्या बोले... देखें watch what the SSP said...
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोड्डा में नकली शराब की बड़ी खेप बरामद, एक गिरफ्तार
    Next Article गोल्ड मेडलिस्ट तीरंदाज मैकलीन बारी को मंत्री ने दिया आधुनिक धनुष

    Related Posts

    चाईबासा

    BREAKING : चाईबासा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, 1 नक्सली ढेर व हथियार बरामद

    September 7, 2025
    जमशेदपुर

    बंगाल से लौटे सीएम हेमंत सोरेन, बहरागोड़ा में हुआ पारंपरिक स्वागत

    September 6, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

    September 6, 2025
    Latest Posts

    BREAKING : चाईबासा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, 1 नक्सली ढेर व हथियार बरामद

    September 7, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 07 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    September 7, 2025

    बंगाल से लौटे सीएम हेमंत सोरेन, बहरागोड़ा में हुआ पारंपरिक स्वागत

    September 6, 2025

    जमशेदपुर में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

    September 6, 2025

    जीएसटी से हो रहे नुकसान की भरपाई करे केंद्र : वित्त मंत्री

    September 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.