Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 2:42 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»क्यों धीमी चल रही है ‘केसरी चैप्टर 2’ की कमाई..पढ़े पूरी रिपोर्ट
    मनोरंजन

    क्यों धीमी चल रही है ‘केसरी चैप्टर 2’ की कमाई..पढ़े पूरी रिपोर्ट

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaApril 24, 2025Updated:April 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ काफी चर्चा में है। यह फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार बैरिस्टर सर सी शंकरन नायर की भूमिका में हैं। इतिहास पर आधारित इस फिल्म को करण सिंह त्यागी ने निर्देशित किया है। फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म को पसंद किया है। अब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर रही है, इसके बारे में हम आपको बताते हैं।

    फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को धीमी शुरुआत की, लेकिन शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में अच्छा खास उछाल देखने को मिला। फिर सोमवार को फिल्म की कमाई गिरी, जिसकी उम्मीद भी थी, लेकिन मंगलवार को फिर कमाई में इजाफा हुआ। अब 6वें दिन यानी बुधवार को भी फिल्म का ठीक-ठाक प्रदर्शन रहा। सैकनिल्क के अनुसार ‘केसरी चैप्टर 2’ की कमाई 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। यह फिल्म 80 से 100 करोड़ के बजट में बनी है। ऐसे में लगभग आधी यात्रा करने में फिल्म सफल है। देशभक्ति वाली यह फिल्म भारतीय दर्शकों का दिल जीत रही है। धीरे ही सही लेकिन फिल्म की लगातार कमाई हो रही है। ऐसे में उम्मीद है कि कछुए की चाल से चलते हुए फिल्म बड़ी कमाई कर लेगी। वर्ल्ड ऑफ माउथ का असर इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर देखने को मिल सकता है।

    फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ सिनेमाघरों में 18 अप्रैल को रिलीज हुई। पहले दिन फिल्म की कमाई 7.75 करोड़ रुपये रही। इसके अगले दिन फिल्म की कमाई 9.75 करोड़ रुपये रही। तीसरे दिन फिल्म की कमाई 12 करोड़ हुई और चौथे दिन गिरावट के बाद फिल्म सिर्फ 4.5 करोड़ ही कमा सकी। 5वें दिन फिल्म ने 5 करोड़ रुपये कमाए और 6वें दिन इसकी कमाई 3.43 करोड़ रुपये रही है। फिल्म की अब तक की कुल कमाई लमसम 43 करोड़ रुपये है। अभी फिल्म के पास बॉक्स ऑफिस पर कई दिन हैं। उम्मीद है कि फिल्म परफॉर्म करेगी। फिल्म की कहानी दमदार है और इस वीकेंड फिल्म को मिलने वाला रिस्पॉन्स इसकी किस्मत तय करेगा।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलैंड सर्वे को लेकर हाई कोर्ट ने झारखंड सरकार से मांगा जवाब
    Next Article इस दिन से बदल जायेगा स्कूलों का समय, DC ने दिया निर्देश

    Related Posts

    मनोरंजन

    सुशांत सिंह राजपूत की 5वीं पुण्यतिथि पर बहन श्वेता ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

    June 14, 2025
    मनोरंजन

    कार्तिक आर्यन ने शेयर की ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की BTS तस्वीरें

    June 12, 2025
    मनोरंजन

    ‘केसरी चैप्टर 2’ की OTT रिलीज डेट हुई फाइनल… जानें

    June 11, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.